{"_id":"68304bbe84a77df6b4074f2a","slug":"peethadheeshwar-of-bageshwar-dham-pandit-dhirendra-krishna-shastri-will-sermon-in-panchkula-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार: चार दिन चलेगी श्री हनुमंत कथा, 28 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार: चार दिन चलेगी श्री हनुमंत कथा, 28 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
Fri, 23 May 2025 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 23 May 2025 03:49 PM IST
सार
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। उन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन 26 मई से पंचकूला में होगा। सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में स्टेज और पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 26 से 30 मई तक प्रवचन देंगे। बाबा पंचकूला में पहली बार कथा का वाचन करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर दशहरा ग्राउंड में 28 हजार लोगों के बैठने के लिए 210 बाई 700 का पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिस स्टेज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठेंगे, उसका साइज 120 बाई 180 की रहेगा।
विज्ञापन
25 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी
कथा के दौरान दो दिवसीय भव्य दरबार का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसकी तैयारी चल रही है। आयोजक मंडल के सदस्य मुकेश सिंगला और संदीप ने बताया कि कार्यक्रम से एक दिन पहले 25 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 2100 महिलाएं हिस्सा लेंगी। कलश यात्रा सेक्टर-5 के शिव मंदिर से सेक्टर-9 और 10 की लाइटों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
बाबा बागेश्वर की कथा के लिए ट्राइसिटी के लोगों में जबरदस्त क्रेज
पंचकूला में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए ट्राइसिटी के लोगों में भी जबरदस्त क्रेज है। शहर के लोगों का कहना है कि वे 26 मई का इंतजार कर रहे हैं। कथा 26 से लेकर 30 मई तक चलेगी। इस कथा में बड़ी संख्या में लोग सुनने के लिए जाएंगे। चंडीगढ़ से लोग बन रहे पंडाल को देखने के लिए भी जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि साफ बात बोलने वाले बाबा बागेश्वर का प्रवचन जोशीला होता है।