फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying inspected Government Model Culture School

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग ने खंगाला राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
CM Flying inspected Government Model Culture School
कुरुक्षेत्र। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दस्तक दी, जहां करीब नौ घंटे तक जांच की और दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान कई अच्छाई मिली तो कई खामियां भी पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। टीम ने दो से तीन बार कक्षाओं का भी निरीक्षण कर बच्चों से स्कूल व्यवस्था व कक्षा की समय सारिणी को जाना। स्कूल में कराई जा रही दिनचर्या गतिविधियों को लेकर विद्यार्थियों से चर्चा की।
विज्ञापन

टीम ने लैब, खेल ग्राउंड और दस्तावेजों को खंगाला, जिसमें कमियां पाई गई। लैब में कुछ कंप्यूटर बंद मिले तो कई अन्य उपकरण खराब पाए गए और खेल ग्राउंड व शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो वहीं दस्तावेजों में हस्ताक्षर को लेकर कमियां पाई गई। दोहरी पारी में चलाए जाने को लेकर कमरों की संख्या में कमी पाई गई।
विज्ञापन

फ्लाइंग को दोहरी पारी में चलाए जा रहे स्कूल को लेकर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से शनिवार को की गई बैठक में भी आपत्ति की गई। दोहरी पारी में चलाने को लेकर सभी अनुमति को टीम द्वारा जांचा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीएफएससी सुरेंद्र सैनी रहे और इंस्पेक्टर अनीष मलिक के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खामियों के साथ कई अच्छाई भी मिली : अनीश
टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर अनीष मलिक ने जांच उपरांत बताया कि स्कूल में कई अच्छाई तो कई खामियां भी मिली। बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने स्टाफ को लेकर कोई शिकायत नहीं की। पढ़ाई का माहौल भी ठीक था। छात्राओं की काउंसलिंग किए जाने का भी रिकाॅर्ड मिला तो दिव्यांग बच्चों के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त थी। स्टाफ की हाजिरी भी सही मिली तो वहीं साफ सफाई बदहाल पाई गई। खेल मैदान में न तो घास कटी हुई मिली तो वहीं टॉयलेट भी गंदे मिले। कई कंप्यूटर व अन्य उपकरण भी बंद मिले। सीसीटीवी कैमरे बंद थे तो बच्चों के स्वास्थ्य जांच का रिकार्ड भी नहीं था। मूलभूत सुविधाएं समुचित नहीं मिली, जिनको दुरुस्त किए जाने को कहा गया है।



आदेशों का होगा पालन : डॉ. सचिंद्र
प्राचार्य डॉ. सचिंद्र कोड़ा का कहना है कि सीएम फ्लाइंग ने रुटीन जांच की, जिसमें कुछ अच्छाइयां पाई गईं और कुछ त्रुटियां रहीं, जिसको पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि सीबीएसई और शिक्षा निदेशालय की अनुमति से ही स्कूल दोहरी पारी में चलाया जा रहा है। टीम द्वारा सभी दस्तावेज और निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। जो आदेश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed