फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cm, 22 girls college, gift, state, minister, kurukshetra

मुख्यमंत्री देंगे प्रदेश को 22 महिला कॉलेजों की सौगात

Fri, 13 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
cm, 22 girls college, gift, state, minister, kurukshetra
ministers in meeting - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि प्रदेश को 22 जनवरी को बड़ी सौगात मिलेगी। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में 22 महिला राजकीय कॉलेज खोलने की घोषणा करेंगे। इस घोषणा के बाद प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के क्षेत्र में राजकीय कालेज खोलने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन


पंवार वीरवार को संत शिरोमणि रविदास मंदिर व धर्मशाला के सभागार में 5 फरवरी को पानीपत की धरा पर संत शिरोमणि रविदास की 640वीं राज्यस्तरीय जयंती के लिए निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक डॉ. पवन सैनी, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा  जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कृष्ण पंवार ने रविदास धर्मशाला में छात्रावास के लिए 10 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग 5 फरवरी को अपने ही वाहनों से पानीपत पहुंचेंगे। विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है जो आमजन के हकों और हितों के लिए काम कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि महापुरुषों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली ने आश्वासन दिया कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेवारी 5 फरवरी के लिए सौंपी गई है, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक को संस्था के प्रधान फकीर चंद, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आरबी लांग्यान, राजदूत आजाद, लालचंद, सतप्रकाश आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पार्चा, सुशील राणा, जिप उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, जितेंद्र अग्रवाल, बिमला सरोहा, मास्टर ताराचंद, रामपाल डांडा, मांगेराम, हंसराज, रमेश, जीत सिंह शेर, सोहन लाल, सुभाष बेदी, सर्वजीत सिंह, हैप्पी विर्क, सहदेव मलान, अमरजीत डांगी, जय नारायण, रामलाल, जगीर सिंह, दर्शना देवी, सुल्तान सिंह आदि मौजूद थे।

पाठ पढ़ाया भी नहीं आया काम तो भड़के राज्यमंत्री
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी उस समय भड़क गए जब यहां मौजूद लोगों को पढ़ाया गया पाठ भी काम नहीं आया। राज्य मंत्री ने जहां कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार को आश्वस्त किया कि कुरुक्षेत्र की हाजिरी जयंती समारोह में बढ़-चढ़ होगी तो उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रोहतक में आयोजित एक समारोह में शामिल होना है और वह अभी निकल रहे हैं। उनके जाने के बाद भी लोगों को शांति से कैबिनेट मंत्री का संबोधन सुनना है और कोई भी न उठे। इसके बावजूद जैसे ही राज्य मंत्री कार्यक्रम हाल से बाहर निकले तो यहां मौजूद एससी सेल के अधिकतर कार्यकर्ता व अन्य लोग उनके साथ ही बाहर निकल आए जबकि इसी दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार संबोधन के लिए खड़े हुए थे। बाहर आए लोगों को देख राज्य मंत्री भड़क गए और वहां मौजूद कई कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को नसीहत भी दी। इसके बाद ही यह लोग वापस हाल में गए तो राज्यमंत्री रोहतक के लिए निकल गए।


सुरजेवाला ने किया है हरियाणा के हितों से खिलवाड़
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को पंजाब में एसवाईएल को लेकर दिए बयान के चलते निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने हरियाणा के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। रविदास धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बेदी ने कहा कि न तो कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और न ही सुरजेवाला सहित इस पार्टी के अन्य नेताओं का ही पता है कि वे कब और कहां, क्या बोल दें। प्रदेश की जनता सुरजेवाला को माफ नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि पांचों राज्यों में एनडीए समर्थित उम्मीदवार ही विजयी होंगे और पंजाब में केजरीवाल का खाता भी नहीं खुलेगा। उनसे अभी ही दिल्ली की लोग बेहद दुखी है, जिन्हें पूरा देश देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed