फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clouds remained throughout the day, the mercury dropped to 29 degrees.

Kurukshetra News: दिन भर छाए रहे बादल, पारा लुढ़क कर 29 डिग्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, the mercury dropped to 29 degrees.
कुरुक्षेत्र। एक सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद लगातार तीसरे दिन रविवार को भी मौसम में बदलाव रहा। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे तो वहीं दोपहर तक 16 व बाद में आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही। एक दिन पहले शनिवार को हुई बारिश के चलते रविवार को भी छाए बादलों के बीच अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आज सोमवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। यही नहीं विशेषज्ञों के मुताबिक इसी सप्ताह के मध्य में फिर से मौसम में आंशिक बदलाव भी हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र मेहता का कहना है कि शनिवार को हुई बारिश का किसानों को बड़ा फायदा होगा। इससे किसान समय रहते अपने खेतों को धान की फसल के लिए बुवाई कर प्रारंभिक तौर पर तैयार कर सकते हैं। इस सप्ताह फिर मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


दोपहर बाद महसूस होने लगी गर्मी तो लगाई ब्रह्मसरोवर में डुबकी
दोपहर बाद हवा की रफ्तार कम हो गई तो वहीं हल्की धूप भी खिली, जिससे गर्मी भी महसूस होने लगी। इसी के चलते ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने के लिए अनेक लोग पहुंचे। वहीं दोपहर से पहले ठंडी हवाएं चलती रही, जिसके चलते गर्मी से राहत भी मिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed