फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness campaign launched on Saraswati Tirth, Kurukshetra

सरस्वती तीर्थ पर चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched on Saraswati Tirth, Kurukshetra
सरस्वती तीर्थ के घाट में सफाई करते धुम्मन सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सरस्वती तीर्थ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने पहल की है। संस्थाओं ने सरस्वती नदी व तीर्थ को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरस्वती तीर्थ पर शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच व पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणी की अगुवाई में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरस्वती तीर्थ पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्यों, सरस्वती सेवा समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ने हिस्सा लिया और संस्थाओं के साथ मिलकर तीर्थ से गंदगी उठाकर सफाई की।
विज्ञापन

किरमिच ने बताया कि तीर्थ को विभिन्न भागों में बांट सफाई की गई। इससे सरस्वती तीर्थ पर आने वाले यात्रियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इसके लिए हम सभी को प्रयासरत रहना चाहिए और समय-समय पर ऐसे अभियान हमें मिलकर चलना चाहिए ताकि मां सरस्वती तीर्थ स्वच्छ व सुंदर रहे। पालिका प्रधान चक्रपाणि ने कहा कि तीर्थ के पवित्र जल में पूजा सामग्री, कपड़ा, पॉलिथीन व अन्य वस्तुएं न डालें। इससे तीर्थ का गंदा दूषित हो होता है और श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान व स्नान आदि करने से वंचित रह जाते हैं। इस मौके पर रामधारी शर्मा, लक्की शर्मा, राकेश पुरोहित, धर्मवीर अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की सफाई का जिम्मा लिया
नदी और तीर्थ की सफाई के लिए विभिन्न संस्थाओं को क्षेत्र गोद दिए गए हैं। इसमें डीएवी कॉलेज, डॉ. यूनियन, गुंजन वेलफेयर एसोसिएशन को प्राची क्षेत्र, प्राची से फॉजी प्लॉट तक वानर सेना, बालाजी यूनियन व भट्टा यूनियन को दिया गया है। यहां से श्मशान घाट तक रोटरी क्लब, सेंसन पेपर मिल, श्मशान घाट से महिला स्नान घाट तक लाइंस क्लब और सरस्वती युवा सेवा समिति, मुख्य घाट पर चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, गोगामेड़ी यूनियन, खेड़ा यूनियन व पार्षद वाल्मीकि घाट तक की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed