{"_id":"5e8b78b38ebc3e78c27f9f5d","slug":"civic-kurukshetra-news-knl272855195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए राशन लेने पहुंचा युवक, डिपो होल्डर ने टोका तो की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए राशन लेने पहुंचा युवक, डिपो होल्डर ने टोका तो की हाथापाई
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए सरकार द्वारा उचित दूरी बनाते हुए अपने मुंह को मास्क से ढकने और हाथों को बार-बार सेनेटाइन करने की हिदायत दी गई है। इन्हीं हिदायतों को ध्यान में रख सभी कार्य किए जा रहे हैं। डिपो पर राशन लेने पहुंचने वालों को भी उचित दूरी में खड़ा कर राशन वितरित किया जा रहा है, लेकिन सोमवार को गांव दयालपुर में राशन लेने पहुंचे कुछ युवकों को जब डिपो होल्डर ने उन्हें अपना मुंह ढकने के लिए कहा तो युवक बिफर गए और डिपो पर राशन बांट रहे एक दिव्यांग से मारपीट की। मारपीट होते देख ग्रामीण बीचबचाव के लिए आगे तो युवकों ने दिव्यांग को छोड़ा। वहीं डिपो होल्डर ने युवकों की शिकायत पुलिस को दी।
डीपो होल्डर सोमदत्त पांचाल ने बताया कि वह सोमवार करीब 11 बजे डीपो पर सरकार के नियमानुसार कार्ड धारकों को राशन वितरित कर रहा था और सभी कार्ड धारकों को उचित दूरी में खड़ा कर राशन वितरित किया जा रहा था। उसने डिपो पर गांव के ही एक युवक को रखा हुआ जो राशन वितरण में उसकी सहायता करता है। गांव दयालपुर के डेरा बाजीगर से कुछ युवक राशन लेने के लिए डिपो पर आए। युवकों ने अपने मुंह को नहीं ढक रखा था तो राशन बांट रहे युवक ने उन्हें मुंह पर रुमाल रखने के लिए कहा, इस पर युवक बिफर गए और हाथापाई शुरू कर दी। साथ में बैठे डिपो होल्डर ने युवकों को रोका तो वे राशन लेकर चले गए। इस दौरान डिपो को बंद कर दिया गया, जिसे पुलिस के आने के बाद खोला गया।
सोमदत्त ने कहा कि वे सरकार के आदेशों की पालना करने हुए नियमानुसार राशन वितरित कर रहे हैं। इन दिनों डिपो पर कार्ड धारकों की भीड रहती है। जिसके चलते अकेले डिपो होल्डर पर वर्क लोड ज्यादा बढ़ रहा है। इन दिनों प्रशासन द्वारा डिपो पर एक-एक कर्मचारी और लगाना चाहिए ताकि सभी पात्रों को राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नरेंद्र सहरावत ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बीपीएल, एएवाई और ओपीएच कार्ड धारकों को अप्रैल माह का नि:शुल्क राशन उपलब्ध करया जा रहा है। जिला में प्रथम चरण में बीपीएल पात्र कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य, 2 लीटर सरसों तेल प्रति कार्ड, 1 किलो चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। एएवाई पात्र कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड, 2 लीटर सरसों का तेल प्रति कार्ड व 1 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। इसके अलावा प्रथम चरण में ओपीएच कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य की दर से होम डिलीवरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी बीपीएल, एएवाई व ओपीएच कार्ड धारकों को केवल 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य व 1 किलोग्राम दाल मूंग छिलका प्राप्त होने पर होम डिलीवरी के माध्यम से नि:शुल्क वितरित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में सरपंचों व शहरी क्षेत्र में नगर पार्षदों से अपील की जा रही है कि संबंधित एरिया के डिपू धारक द्वारा जो राशन वितरित किया जा रहा है, उसको होम डिलीवरी के माध्यम से वितरित करवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
डीएफएससी ने किया सेक्टर 13 में करियाना स्टोर का चालान
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र सहरावत ने कहा कि अब तक लॉकडाउन के तहत 18 दुकानों की चेकिंग की गई है। सोमवार को सेक्टर 13 में चेकिंग के दौरान एक करियाना स्टोर को निर्धारित दरों से अधिक दरों पर आवश्यक वस्तुएं बेचते हुए पाया गया। जिसके दौरान नापतोल निरीक्षक द्वारा करियाना स्टोर का चालान किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जिलें में 26 मेडिकल स्टोरों की भी जांच की गई है।