फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City submerged in first monsoon rain

मानसून की पहली बारिश में शहर जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
City submerged in first monsoon rain
मानसून की पहली बरसात से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर अधिकांश कॉलोनियों, बाजार, सड़कों, गलियों और सेक्टरों में पानी जमा हो गया। इससे नगर परिषद के मानसून से पूर्व नालों की सफाई करने के दावों की पोल भी खुल गई। पूरा दिन शहर के लोगों सहित राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को हुई झमाझम बारिश से झांसा रोड, बिरला मंदिर के पास, थानेसर बाजार, सेक्टर-17, राजेंद्र नगर कुटिया, ज्योति नगर, सेक्टर-13 सहित निचले इलाकों को पानी जाम हो गया। थानेसर बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसान भी उठाना पड़ा। ज्योति नगर में फर्नीचर के शोरूम में तथा आंबेडकर चौक के पास भी चार दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं दुपहिया व तिपहिया वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यहां से निकलते समय बरसात की वजह से बाइकें बंद हो गई।
विज्ञापन

मानसून से पूर्व उपायुक्त मुकुल कुमार और विधायक सुभाष सुधा ने नप सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को शहर के 15 से ज्यादा नालों की सफाई के आदेश दिए थे, मगर समय रहते सफाई का कार्य पूरा नहीं किया गया। आने वाले दिनों में भी शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग 10 दिन तक बारिश होने के भविष्यवाणी कर चुका है। वीरवार को जिले में औसत 46 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिहोवा में धौली हवेली के पास एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। हालांकि इससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, मगर आसपास के लोगों के बिजली उपकरण खराब हो गए। कई लोगों की एलईडी, सेटअप बॉक्स और राउटर खराब हो गए।
पिछले साल बिरला मंदिर के पास बारिश के समय लोगों को काफी समस्या हुई थी। इसे लेकर विधायक सुभाष सुधा ने मौके का जायजा लेकर समाधान का आश्वासन दिया था। इसी के चलते बिरला मंदिर के नाले को फाटक वाले नाले के साथ जोड़ गया, मगर इससे भी कोई राहत नहीं मिली। इस बारिश में बिरला मंदिर के पास दोबारा पानी जमा हो गया।

शहर में कई जगह पानी जमा होने पर डीएमसी ममता शर्मा ने झांसा रोड और बिरला मंदिर के पास मौके का निरीक्षण किया। यहां पर नप के कर्मियों ने इंजन लगाकर पानी की निकासी की। वहीं शहर के लोग नप के अधिकारियों पर नालों की सफाई न करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed