फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City garbage collection stalled for three days, with door-to-door collection also stalled.

Kurukshetra News: तीन दिन से अटका शहर का कचरा, घर-घर से उठान भी रहा ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
City garbage collection stalled for three days, with door-to-door collection also stalled.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरे से भरे डस्टबीन व लगा ढेर। संवाद
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने का दावा कर रहा नगर प्रशासन स्थायी डंपिंग साइट के लिए पशोपेश में फंसा है। गांव इस्सरगढ़ के लोग भी कचरा डाले जाने के विरोध में उतर आए। इसके कारण यहां से भी मंगलवार को कचरे से भरे टिपर बैरंग लौटा दिए जबकि इससे पहले सेक्टर आठ के पास से भी ये टिपर लौटा दिए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को भी टिपर चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीणों का विरोध भी शांत नहीं हुआ। इसी हालात के बीच घर-घर से कचरा उठान कार्य भी ठप रहा। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। बढ़ती गर्मी के बीच दुर्गंध के साथ बीमारी फैलने का भी खतरा बन गया है।
विज्ञापन


सोमवार को ही सुंदरपुर में बनाई गई डंपिंग साइट पर लोगों के कड़े विरोध के कारण कचरा डालना बंद कर दिया था। वहीं अगले ही दिन मंगलवार को कचरा सेक्टर आठ के समक्ष डाला जाने लगा था, यहां पर भी लोग विरोध में उतर आए और कचरे से लोड टिपरों को बैरंग लौटा दिया था। वहीं नगर परिषद की ओर से गांव इस्सरगढ़ के एरिया में तय की गई जमीन पर कचरा डालने के लिए टिपर पहुंचे तो वहां भी इस्सरगढ़ के साथ लगते कौलापुर के लोग भी विरोध में उतर आए। लोगों के गुस्से के कारण कचरे से भरे टिपर वापस लाए गए। वहीं बुधवार को भी इस्सरगढ़ में तय जमीन पर कचरे से भरे टिपर खाली किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर



तीन दिन से टिपर घर-घर कचरा उठान के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इसके कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। पिपली थर्ड गेट रोड पर ही अग्रसेन स्कूल के समीप, पशु अस्पताल के समीप, सेक्टर 17, रेड रोड, झांसा रोड, पुरान बाईपास, उमरी रोड सहित कई अन्य जगहों पर भी कचरे के ढेर लग चुके हैं जिनके पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया।

गांव के लोगों में नाराजगी : संदीप



गांव इस्सरगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा कि नगर प्रशासन व एक व्यक्ति के बीच निजी जमीन पर बात तय हुई है लेकिन गांव के लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि डंपिंग साइट बनने से दुर्गंध फैलेगी और बीमारी भी होंगी। वहीं संबंधित जमीन के दोनों ओर दो धार्मिक आश्रम भी हैं, जहां बड़ी संख्या में संगत का आना-जाना रहता है।






नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने कहा कि कचरा डालने के लिए आई समस्या का समाधान निकाल लिया जा चुका है। इसके बाद सभी गाड़ियां कचरे से खाली कर दी गईं। सुबह से ही घर-घर से कचरा उठान शुरू कर दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरे से भरे डस्टबीन व लगा ढेर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरे से भरे डस्टबीन व लगा ढेर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरे से भरे डस्टबीन व लगा ढेर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में कचरे से भरे डस्टबीन व लगा ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed