फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City full of filth, claims of officers fail, Kurukshetra

गंदगी से अटा शहर, अफसरों के दावे फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
City full of filth, claims of officers fail, Kurukshetra
जिदंल पार्क के पीछे लगा कूड़े करकट का ढेर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए टीम इस माह कभी भी शहर में दस्तक दे सकती है। नगर परिषद थानेसर के अधिकारियों की ओर से इस बार रैंकिंग में सुधार के बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। धरातल पर अभी तक अधिकारियों की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। शहर अभी भी गंदगी से अटा हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में शहर पिछड़ सकता है, जबकि सर्वे में सबसे ज्यादा नंबर इसके ही होते हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण एक मार्च से शुरू हो चुका है और टीम किसी भी समय शहर में आ सकती है। नगर परिषद के अधिकारी तो अपनी तैयारी पूरी बता रहे हैं। वहीं जमीनी हकीकत देखी जाए तो हालत खराब हैं। शहर में रविवार को सफाई व्यवस्था स्थिति गंभीर पाई गई। पिपली गीता द्वार से लेकर थर्डगेट तक कूड़े के ढेर नजर आए।
विज्ञापन

सिटी हार्ट कहे जाने वाले सेक्टर-17 में हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां लगने वाली रेहड़ी मार्केट के पास ही रोजाना पूरे सेक्टर को कूड़ा डाला जाता है। कूड़े को यहां से उठाने की बजाए इसे यहीं पर आग के हवाले कर दिया जाता है। हालांकि ये सेक्टर एचएसवीपी के अधीन आता है। इसी प्रकार नगर परिषद के अधीन आने वाले 31 वार्डों में भी हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव मंदिर के सामने, शेख चेहली मकबरे के पास, झांसा रोड पर पांच जगह (पेट्रोल पंप के पास, रोटरी चौक के पास, रविदास चौक, जिंदल चौक, रेलवे फाटक के पास), निरंकारी भवन के सामने, सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट के पीछे, एलआईसी बिल्डिंग के पास, अमीन रोड पर दो जगह, पारस सिनेमा रोड, राजेंद्र नगर कुटिया के पीछे, सेक्टर 13 में कांग्रेस भवन के पीछे, थानेसर बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी, पत्थरों वाली गली, शीतला माता मंदिर के पास, लघु सचिवालय परिसर, बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप, जिला पुस्तकालय के पास, पिपली गीता द्वारा के समीज, रतगल गुरुद्वारे के सामने व अन्य कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नप तैयार : बलबीर
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए वे तैयार हैं। टीमों का गठन किया जा रहा है। डोर टूट डोर कूड़ा उठाने पर पूरा फोकस है। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस बार रैंकिंग में सुधार होगा।

पारस सिनेमा रोड पर लगा गंदगी का ढेर।  संवाद

पारस सिनेमा रोड पर लगा गंदगी का ढेर। संवाद- फोटो : Kurukshetra

झांसा रोड पर रोटरी चौक के पास पसरी गंदगी।  संवाद

झांसा रोड पर रोटरी चौक के पास पसरी गंदगी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

पत्थरों वाली गली में पसरी गंदगी में मुंह मारता कुत्ता। संवाद

पत्थरों वाली गली में पसरी गंदगी में मुंह मारता कुत्ता। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed