फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cinema is a powerful medium that gives direction to society: Avtar Gill

समाज को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम सिनेमा : अवतार गिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cinema is a powerful medium that gives direction to society: Avtar Gill
कुरुक्षेत्र। सवालों का जवाब देते  अवतार गिल। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता अवतार गिल पहुंचे। गिल मंच पर पहुंचते ही हरियाणवी गीतों पर थिरकते नजर आए और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन




अवतार गिल ने अपने फिल्मी कॅरिअर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि जुबान इंसान को इंसान बनाती है, अगर आपकी जुबान सही है तो आधे से ज्यादा काम अपने आप हो जाते हैं। उन्होंने सिनेमा को केवल मनोरंजन का माध्यम न मानते हुए इसे समाज को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सिनेमा और कला के क्षेत्र को गंभीरता से समझें और इसमें आगे बढ़ें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आज का सिनेमा काफी संतुलित और तकनीकी रूप से विकसित हो चुका है, जहां कलाकारों को अपनी आवाज और अभिनय पर विशेष नियंत्रण रखना होता है। उन्होंने कहा कि सिनेमा ने उन्हें पहचान दी लेकिन उनकी जड़ें आज भी थियेटर से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थियेटर और सिनेमा के अंतर पर उन्होंने बताया कि थियेटर में कलाकार को अपनी आवाज अंतिम पंक्ति तक पहुंचानी होती है जबकि सिनेमा में चेहरे के भाव और सूक्ष्म अभिनय अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि थियेटर से जुड़े कलाकार अक्सर मजबूत किरदार अभिनेता बनते हैं, जो लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहते हैं।




हरियाणा और पंजाब के सिनेमा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को खुद इस पर विचार करना चाहिए कि उनका सिनेमा पंजाब से पीछे क्यों है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के कई कलाकार आज बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं लेकिन प्रदेश के सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कुरुक्षेत्र। सवालों का जवाब देते  अवतार गिल। संवाद

कुरुक्षेत्र। सवालों का जवाब देते  अवतार गिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed