फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   China Internet technology will catch momentum in Haryana

चाइना तकनीक से हरियाणा में रफ्तार पकड़ेगा इंटरनेट

Fri, 27 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में जल्द ही चीन की तकनीक से बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा और रफ्तार पकड़ेगी। इससे बीएसएनएल की सिगनल कंट्रोलिंग सुविधा में बेहतर सुधार होगा, वहीं इंटरनेट की स्पीड भी अपेक्षाकृत और तेज होगी। इसका फायदा ये होगा कि बीएसएनएल के कस्टर कॉल ड्राप की परेशानी से बचेंगे और नेट से जुड़ी तमाम डाउन लोडिंग और अप लोडिंग भी फटाफट होगी।
विज्ञापन

इसके लिए हरियाणा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है जिसके तहत इस नई तकनीक को विभिन्न जिलों में लांच कर बीएसएनएल के लाखों उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना में फिलहाल सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक, रेवाड़ी और अंबाला जिलों को शामिल किया गया है, उसके बाद अगले चरण में दूसरे जिलों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



ट्रांसमिशन सेंटरों पर लगेंगे नए उपकरण
अभी तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में बीएसएनएन की सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न बेस ट्रांसमिशन स्टेशनों (बीटीएस) में फेज वन, टू, थ्री, फोर, फाइव के अंतर्गत उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन ये तकनीक अब पुरानी हो गई है और चीन अपनी दूरसंचार सेवाओं के लिए इनसे कई एडवांस तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की ही जेडटीई; को अब हरियाणा में लाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फेज सात के अंतर्गत सभी बेस ट्रांसमिशन स्टेशनों में इसी चाइना तकनीक के नए एडवांस उपकरण लगाए जा रहे हैं और पुराने फेजों के उपकरणों को धीरे-धीरे पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

इन्ही स्टेशनों के जरिए आने व जाने वाले सिगनलों को कंट्रोल किया जाता है और फिर उसे बेस स्विचिंग सेंटरों और फिर वहां से मैन स्विचिंग सेंटरों तक भेजा जाता है। अब इस नई तकनीक में इन सभी सेंटरों के तमाम उपकरणों को बदलकर उनकी जगह चाइना तकनीक के नए एडवांस उपकरण लगाए जाने हैं।

हरियाणा में बीएसएनएल के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए पूरी तरह फोकस किया जा रहा है। इसलिए अब हरियाणा के तमाम उन केंद्रों को जो उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं, चीन की नई तकनीकों वाले एडवांस उपकरणों से लैस किया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है।
-रमेश चंद्र आर्य, चीफ जनरल मैनेजर टेलीकॉम, हरियाणा परिमंडल

देश में भी बजा हरियाणा परिमंडल का डंका
हरियाणा में बीएसएनएल भले ही अपने लाखों उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने में जुटा हुआ है, लेकिन वहीं देशभर में भी दो कैटेगरी में बीएसएनएल के हरियाणा परिमंडल का डंका बजा है। दरअसल, 24 मई को दिल्ली में देशभर के सभी परिमंडलों की हैड ऑफ सर्कल कांफ्रेस थी, जिसमें केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे। इसमें पूरे देश भर में हरियाणा परिमंडल को दो कैटेगरी में स्पेशल अवार्ड दिया गया।



 हरियाणा परिमंडल के चीफ जनरल मैनेजर टेलीकॉम रमेश चंद्र आर्य कहते हैं कि वर्ष 2014-15 में हरियाणा परिमंडल की राजस्व आय 608 करोड़ थी, लेकिन वर्ष 2015-16  में ये बढ़कर 701 करोड़ हो गई है, इसमें  करीबन 15 प्रतिशत ग्रोथ मिला है। जबकि इसी तरह इस वित्त वर्ष में मोबाइल कस्टमरों की संख्या साढ़े तीन लाख से बढ़कर आठ लाख हो गई है। उनके अनुसार दोनों ही कैटेगरी में हरियाणा अन्य राज्यों की अपेक्षाकृत सबसे आगे रहा है। इसलिए केंद्रीय संचार मंत्री ने हरियाणा के चीफ जनरल मैनेजर टेलीकॉम को अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed