{"_id":"64b81776e926fa67df0f79f5","slug":"child-died-due-to-drowning-in-saraswati-river-in-kurukshetra-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नदी किनारे पशु चराने के लिए गया था बालक, सरस्वती नदी में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: नदी किनारे पशु चराने के लिए गया था बालक, सरस्वती नदी में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Wed, 19 Jul 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:33 PM IST
सार
पशु चराते समय बालक की सरस्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण हादसा हुआ। मृतक आर्यन मुहवाखेड़ी गांव का निवासी है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
आर्यन के पिता बिटराज को संभालने की कोशिश करते गांववासी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के महुवाखेड़ी गांव में 14 वर्षीय बच्चे की सरस्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पशुओं को चराने के लिए नदी पर लेकर गया था। यहां नदी के किनारे पांव फिसलने से वह नदी मेें गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बिटराज ने बताया कि उसका बेटा आर्यन सुबह गांव से गुजर रही सरस्वती नदी के पास पशुओं का चराने के लिए लेकर गया था। वह नदी के किनारे पशु चरा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। आसपास के लोगों ने बच्चे को नदी में बहते देखा तो किसी तरह उसे बाहर निकाला और बाबैन के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल नहीं गया था आज आर्यन
आर्यन गांव रामशरण माजरा के सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्रा था। आर्यन ने बुधवार को स्कूल से छुट्टी कर ली थी। छुट्टी कर लेने के कारण आज वह पशुओं को चराने के लिए नदी पर ले गया, जहां नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आर्यन की मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग परिवार को हौसला देने की कोशिश कर रहे हैं, मगर उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन