फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Nayab Saini reviewed the preparations for International Yoga Day in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र पहुंचे CM सैनी: राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- फर्स्टेटिड है कांग्रेस, अपने बारे में सोचती रही

Sun, 08 Jun 2025 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Chief Minister Nayab Saini reviewed the preparations for International Yoga Day in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस फर्स्टेटिड हो चुकी है और इसके नेता कुछ भी बोल देते हैं। खुद राहुल गांधी को भी नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं। वे कभी हरियाणा आकर कार्यकर्ताओं को तीन प्रकार के घोड़े बताते हैं तो कभी कहते हैं कि जीएसटी पांडवों के समय से है। यह चुट्की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली। आज रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन




बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के समय देश के बारे में सोचा तक नहीं। कांग्रेसियों ने गरीब व आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया जबकि अपने लिए ही करते रहे। अपनी ही सुविधाएं बढ़ाते रहे। गरीब आदमी के बारे में सोचते कि उसे कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब व आम आदमी के बारे में सोचते हैं और वे नॉन स्टॉप इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि धर्मनगरी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगेे जबकि प्रदेश भर के 10 लाख से ज्यादा लोग अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से इस आयोजन से जुड़ेंगे तो नया रिकार्ड भी कायम करेंगे। आयोजन के लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही है। पूरी तरह से व्यवस्थित रूप से यह आयोजन होगा, जिसमें पूरी दुनिया में योग का परचम लहरा चुके योग गुरु स्वामी रामदेव योग क्रियाएं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले योग होगा फिर जलपान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आयोजन के लिए हर व्यक्ति, संस्था, विभाग में विशेष उत्साह बना हुआ है। इस आयोजन को पर्व के रूप में मनाए जाने की तैयारी है। 21 जून को पहले योग होगा फिर जलपान होगा। योग दिवस पर योग युक्त हरियाणा नशा मुक्त हरियाणा थीम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed