फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Manohar Lal traveled in Haryana Roadways

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया हरियाणा रोडवेज में सफर, चखा मुख्तयार सिंह का मूंग का हलवा

Sun, 05 Nov 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को कुरुक्षेत्र में मुख्तयार सिंह की दुकान पर आठ मिनट रूके और 30 पलेट हलवे का बिल चुकाया। हलवा खाने के बाद हरियाणा रोडवेज की बस में बैठकर मुख्यमंत्री रवाना हुए। 

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal traveled in Haryana Roadways
मुख्यमंत्री को भाया मुख्तयार सिंह का मूंग का हलवा, फिर की हरियाणा रोडवेज बस की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव कल्याणा के पास बाजवा टी स्टॉल पर रविवार देर सायं अचानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला रुका। जहां मुख्यमंत्री ने टी स्टाल के संचालक मुख्तयार सिंह बाजवा से उसके मूंग के हलवे की तारीफ की और उन्हें हलवा खिलाने का आग्रह किया। मुख्तयार सिंह बाजवा ने सीएम को मूंग का हलवा परोसा। उनके साथ ही काफिले में शामिल सभी 30 लोगों ने भी हलवा खिलाने का आग्रह किया तो सभी को हलवा परोसा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्तयार सिंह को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके काफिले के एक साथी ने यहां मूंग का हलवा खाया था और चंडीगढ़ जाकर उसकी खूब तारीफ की थी। तभी उन्होंने निर्णय लिया था कि वह मौका मिलते ही यहां मूंग के हलवे का स्वाद जरूर चखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्तयार सिंह बाजवा से हालचाल जाना और कहा कि उन्हें यहां कोई परेशानी तो नहीं। इस पर मुख्तयार सिंह ने मना कर दिया। यहां सांय 7:15 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री करीब 8 मिनट रुकने के बाद 30 प्लेट हलवे का भुगतान करते हुए एक हजार रुपये दिए। मुख्तयार सिंह बाजवा ने कहा कि उनका बिल 900 रुपये बनता है, तो हंसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बकाया तुम मेरी ओर से ईनाम रख लेना।

इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली से कटरा जा रही सोनीपत डिपो की बस नंबर एचआर 69जीबी/4101 को रुकवाया और अपने दो से तीन पीएसओ सहित उसमें सवार होकर रवाना हो गए। 


बताया जा रहा है कि बस में मुख्यमंत्री ने यात्रियों से हालचाल जाना और कहा कि उन्हें रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोई परेशानी तो नहीं। इसी बीच एक महिला यात्री ने आग्रह किया कि वे उसके पति से फोन पर बात करें। इस पर मुख्यमंत्री ने करनाल निवासी उसके पति सुरेंद्र कुमार से भी मोबाइल पर बात की।

सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 'म्हारे प्रदेश की शान... हरियाणा रोडवेज के साथ यह शानदार अनुभव रहा। सफर में पंजाब के एक यात्री का सुझाव और हमारी सरकार के काम की प्रशंसा तथा एक बहन द्वारा प्रसन्नता से अपने जीवन साथी से करवाई हुई राम-राम ने मुझे आनंदित और भावविभोर कर दिया। यह सफर हमेशा मुझे प्रदेश के सफर को बेहतर और उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उधर,  करनाल से चंडीगढ़ जा रहे मुख्यमंत्री को अचानक अपने टी स्टाल पर देख मुख्तयार सिंह गदगद हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed