फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister has no time to spare from Punjab, while every section of society in Haryana is out on the streets: Deepender

मुख्यमंत्री को पंजाब से फुर्सत नहीं, हरियाणा में हर वर्ग सड़कों पर : दीपेंद्र

Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister has no time to spare from Punjab, while every section of society in Haryana is out on the streets: Deepender
कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में संबोधन करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। आयोजक - फोटो : samvad
शाहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी को पंजाब से फुर्सत नहीं और हरियाणा में हर वर्ग के लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। ये विचार सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को गांव धुराला में आयोजित शाहबाद ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। भाजपा नेता कॉलोनियां काटने में लगे हैं जबकि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार उनके प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए हैं। कांग्रेस उनकी सभी मांगों का पूर्ण समर्थन करती हैं। कांग्रेस सफाई कर्मचारियों का अपमान और मंत्रियों का अहंकारी रवैया सहन नहीं करेगी है। सरकार को सबसे पहले कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 14,000 सफाई कर्मचारी ग्रामीण अंचल में और 11,000 शहरों में लगे थे। इस बार हमने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे ताकि उनकी पेंशन तक की भी व्यवस्था भी हो सके, लेकिन पेंशन मिलना तो दूर सफाई कर्मचारी अपनी तनख्वाह के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। उधर सरकार की ओर से धरना दे रहे एचकेआरएन के 30 कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने एचकेआरएन कर्मचारियों को भी पक्का करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में काफी संख्या में युवा बेरोजगार है। रोजगार नहीं मिलने से उनमें रोष है। इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक शाहाबाद रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, ब्लॉक प्रधान ज्ञान सिंह, ब्लॉक प्रधान प्रदीप गोयल, सतनाम सिंह विर्क, हरमन सिंह विर्क, हरीश क्वात्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed