फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister gave a gift to the farmers of the state: Dhumman

प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात : धुम्मन

Tue, 06 Aug 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 06 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave a gift to the farmers of the state: Dhumman
कुरुक्षेत्र। अब प्रदेश सरकार 14 के स्थान पर 23 फसलों को एसपी पर खरीदेंगे, यानी कि हरियाणा में उगाई जाने वाली हर फसल अब एसपी पर खरीदी जाएगी। साथ ही किसानों को नए ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे और प्रदेश का किसान अब किसी भी कंपनी का तीन स्टार मोटर इस्तेमाल कर पाएगा। उक्त जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने दी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच सोमवार को लाडवा ब्लॉक समिति चेयरमैन के कार्यालय में समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ब्लॉक समिति सदस्यों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपये का ब्याज माफ कर दिया गया है। अब ट्रांसफार्मर बदले जाने पर किस को किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं देना होगा, प्रदेश सरकार अब इसका खर्च स्वयं वहन करेगी। वहीं 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन सभी 90 विधानसभा में किया जाएगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संजीव कश्यप, ब्लॉक समिति सदस्य विशाल कुमार, कुलदीप, शैलेंद्र, जसवीर, राजकुमार, अनुज, सतीश कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed