{"_id":"672c970fea6af6d6e303539c","slug":"chhath-puja-celebration-at-brahmasarovar-in-kurukshetra-cm-nayab-saini-also-come-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर उमड़ी भीड़, संध्या अर्घ्य की तैयारी, सीएम सैनी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर उमड़ी भीड़, संध्या अर्घ्य की तैयारी, सीएम सैनी करेंगे शिरकत
Thu, 07 Nov 2024 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 04:01 PM IST
सार
छठ पूजा के लिए हरियाणा में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई है। कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां राज्यस्तरीय छठ महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर तट पर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर व्रती और श्रद्धालु संध्या अर्घ्य देने के लिए जुटने लगे हैं। व्रती ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगा सूर्य को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सरोवर के चारों ओर घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री को सजा लिया है, अब वे सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के इंतजार में हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा में शामिल हो सकें।
राज्यस्तरीय छठ महोत्सव में बतौर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। वे संध्या आरती में हिस्सा लेंगे और संध्या अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा करेंगे। व्रतियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और वे विधिपूर्वक पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
संध्या अर्घ्य के लिए घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बसों से लेकर ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने सुबह से ब्रह्मसरोवर पर पहुंचना शुरू कर दिया था, जिसके चलते मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पहली बार राज्यस्तरीय महोत्सव को लेकर रौनक और भी अधिक बढ़ गई है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बाजार सज चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम छह बजे तक शिरकत करेंगे।