फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated of six lakh rupees in the name of sending it to Greece

Kurukshetra News: ग्रीस भेजने के नाम पर ठगे छह लाख रुपये

Sat, 30 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of six lakh rupees in the name of sending it to Greece
शाहाबाद। ग्रीस भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। आरोपी राजकुमार ने शिकायतकर्ता के बेटे से ग्रीस के लिए नौ लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में राजबीर निवासी शाहाबाद ने बताया कि आरोपी राजकुमार ने उसके बेटे प्रदीप को ग्रीस भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने नौ लाख रुपये मांगे थे। आरोपी ने 15-20 दिन के अंदर भेजने का इकरार किया था। आरोपी पहले ऑस्ट्रिया रहकर आया था। विश्वास करके उसने आरोपी को छह लाख रुपये एडवांस दिए थे। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे बायोमेट्रिक के लिए जालंधर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने 30 अगस्त को उसके पास वीजा भेज दिया लेकिन आरोपी ने उसकी टिकट नहीं कराई। पूछताछ में आरोपी टालमटोल करता रहा। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed