फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaos in the workshop of Roadways Depot

Kurukshetra News: रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में अव्यवस्थाओं का आलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the workshop of Roadways Depot
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में उगी हुई झाड़ियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। लंबे अरसे से कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी हुई है, जिसके चलते हर रोज कोई न कोई हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इस वर्कशॉप में घास की झाड़ियां उगी हुई हैं तो कहीं बिजली के तारों के जाल नजर आते हैं। बदहाली का शिकार हो रही इस डिपो की वर्कशॉप में कई चोरियां भी हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


वर्कशॉप की बदहाली को दुरुस्त कराने के लिए यूनियनों की ओर से मांग भी पिछले काफी समय से की जाती रही है, लेकिन अव्यवस्थाओं को दुरुस्त न करने का खामियाजा रोडवेज कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्कशॉप की इस व्यवस्था को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भी रोष देखने को मिल रहा है। रोडवेज कर्मचारियों की माने तो वर्कशॉप की बदहाली के कारण कई बार हादसा होने की संभावना रहती है जबकि बीते सोमवार को करंट लगने से एक कर्मी की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन




वर्कशॉप को कराया जाए दुरुस्त : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि डिपो की वर्कशॉप बदहाली का शिकार है, जिससे कोई भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। वर्कशॉप में खड़ी झाड़ियों में से कई बार सांप निकलते रहते हैं। जिससे यहां कर्मचारियों में भय बना रहता है। यूनियन की ओर से मांग की जाती है कि वर्कशॉप को दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन







कई बार लिखा गया पत्र : गगनदीप ढिल्लों
हरियाणा रोडवेज एकता यूनियन के जिला प्रधान गगनदीप ढिल्लों का कहना है कि डिपो की वर्कशॉप को दुरुस्त कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन वर्कशॉप की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। डिपो में कई जगहों पर बिजली के तार फैले हुए हैं। गंदगी भी कई जगहों पर फैली हुई है। वर्कशॉप को दुरुस्त कराया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में उगी हुई झाड़ियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में उगी हुई झाड़ियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में उगी हुई झाड़ियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में उगी हुई झाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed