{"_id":"67426b5f9eb761524309ecb4","slug":"change-in-weather-seen-again-after-three-days-fog-from-early-morning-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-127287-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन दिन बाद फिर दिखा मौसम में बदलाव, अलसुबह से छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन दिन बाद फिर दिखा मौसम में बदलाव, अलसुबह से छाया कोहरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। कुछ दिन राहत के बाद शनिवार अलसुबह से नौ बजे तक कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते सुबह के समय गुजरने वाले वाहनों और सैर के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। साथ ही रेल यातायात भी प्रभावित दिखा, जिस कारण कई रेलगाडियां देरी से चलीं। वहीं दोपहर के समय खिली धूप ने लोगों को राहत प्रदान की, जिससे मौसम भी कुछ सामान्य हुआ।
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं रविवार को भी धूप खिलने से मौसम साफ रहेगा, जिससे काफी हद तक ठंडक में राहत देखने को भी मिल सकती है। परंतु सोमवार से मौसम में फिर परिवर्तन हो सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक जा सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में दोबारा ठंडक लौटेगी। पहाड़ों में इस समय एक पश्चिम विक्षोभ है, जिसके असर से ऊंचाई वाले इलाके में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। विक्षोभ जाने के बाद पहाड़ों की हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी, जिससे मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घने कोहरे के साथ-साथ अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते आए दिन नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार आदि अनेक प्रकार की बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली, जिसके चलते अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी को बढ़ाया गया है। साथ ही चिकित्सकों द्वारा मौसम परिवर्तन और बढ़ती ठंडक से बचाव के लिए सुझाव दिए गए।