फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaitra Chaudas fair will start from 27th, devotees have started arriving from far and wide

Kurukshetra News: चैत्र चौदस मेला 27 से होगा शुरू, दूर-दराज से पहुंचने लगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Chaudas fair will start from 27th, devotees have started arriving from far and wide
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर चेत्र चौदस मेले की तैयारियों का जायजा लेते सरस्वती हैरीटेज बोर्ड हरिया
पिहोवा। उपमंडल में 27 से 29 मार्च तक लगने वाले चैत्र चौदस मेले के लिए श्रद्धालुओं का मंगलवार को ही आगमन प्रारंभ हो चुका है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते ही प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मंगलवार को पहुंचे श्रद्धालुओं का सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने स्वागत किया और तैयारी का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती तट पर लोगों का आवागमन मेले से पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करके तथा शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकता से सुदृढ़ किया गया है। इस दौरान उन्होंने सरस्वती तीर्थ पर आए हुए श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, केडीबी सदस्य युधिष्ठिर बहल, रामधारी शर्मा, रघुविंद्र मोरथली, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, हानू चक्रपाणि, अभिजीत बसान, पुरोहित विनोद पंचोली, सुखबीर इशाक मंडल अध्यक्ष, बाबू राम सारसा मंडल अध्यक्ष, सचिव नगरपालिका मोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




देश-विदेश के श्रद्धालु करवाएंगे पूजा
उपमंडल पिहोवा में चैत्र चौदस मेले के अवसर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व यूपी और दिल्ली सहित देश-विदेश से श्रद्धालु मेले में पहुंचकर पूजा करवाते हैं। मेले में सुरक्षा, सफाई एवं पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। धुमन सिंह ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण पर भी विशेष कार्य किया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। उन्होंने कहा कि मेले में सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा सरस्वती धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed