फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Central government will give government jobs to four lakh youth by December-January: Baliyan

केंद्र सरकार दिसंबर-जनवरी तक चार लाख युवाओं को देगी सरकारी नौकरी : बालियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Central government will give government jobs to four lakh youth by December-January: Baliyan
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर-जनवरी माह तक देश के युवाओं को विभिन्न विभागों में चार लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। सरकार ने अब तक नौ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकार के कार्यकाल में किसी भी विभाग में कोई भी पद खाली नहीं होगा। यह कहना है केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डाॅ. संजीव कुमार बालियान का। वे मंगलवार को राष्ट्रीय प्नौद्योगिकी संस्थान के जुबली हाल में नौवें रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा और इसे भानुमति का कुनबा करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर गरीब तक हर योजना का लाभ पहुंचाया है। सरकार ने युवाओं को योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकार की इस नीति से आम युवाओं को भी सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिला है। इससे पहले पिछली सरकारों में राजनीतिक पहुंच रखने वाले व्यक्ति या फिर रिश्वत देने वालों को ही सरकारी नौकरियां मिलती थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा एकत्रित कर भानुमति का कुनबा बनाया है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा का सामना किया जा सके। इसके बावजूद विपक्षी गठबंधन इसमें सक्षम नहीं है, क्योंकि कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर यह वह जनता के बीच जा सके।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बाल्यान, विधायक सुभाष सुधा, डाक विभाग की डीपीएस राधिका देव, संस्थान के निदेशक डॉ वीवी रमना ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बटन दबाकर देश में युवाओं को 51 हजार से ज्यादा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले 51 हजार युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और इमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करके देश को प्रगति की राह पर आगे लेकर जाना है। वहीं केंद्रीय मंत्री व विधायक ने यहां मेले में डाक विभाग के 169 युवक व युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसके साथ ही एनआईटी में 18 युवाओं को सहायक प्रोफेसर, आयकर विभाग में इन्कम टैक्स निरीक्षक व इन्कम टैक्स सहायक के 15, स्वास्थ्य विभाग में आठ केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल सहित छह तथा बैंकिंग क्षेत्र में दो युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed