फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Center announces to connect Pehowa with NH-44 on the Amrit Festival of Independence

आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र का पिहोवा को एनएच-44 के साथ जोड़ने का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Center announces to connect Pehowa with NH-44 on the Amrit Festival of Independence
पिहोवा। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर केंद्र सरकार ने लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में बड़ी सौगात दी है। इसके तहत सरकार की तरफ से भारतमाला परियोजना चरण-एक के अंतर्गत शाहाबाद मारकंडा से ठोल (फीडर रूट) को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का एलान किया है। अब इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 927.22 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। खास बात यह है कि यह सड़क पिहोवा को एनएच 44 से जोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने वीरवार को अपने आवास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में केंद्र सरकार ने पिहोवा के लोगों के के लिए विकास के नए मार्ग खोलने का कार्य किया है। इस हल्का को मुंबई, दिल्ली, देहरादून (उत्तराखंड) के साथ सीधे राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पिहोवा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए उसे एनएच 44 के साथ जोड़ने की घोषणा की है। इस सौगात की जानकारी स्वयं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में भारतमाला परियोजना चरण-एक के तहत एनएच 152 जी (शाहाबाद ठोल फीडर रूट का हिस्सा) के ग्रीन फील्ड जलबेहडा-शाहाबाद खंड के फोर लेन निर्माण कार्य को हरी झंडी दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने बकायदा 927.22 करोड़ रुपये के बजट को भी स्वीकृत किया है। पिहोवा हल्के से एनएच-44 तक इस सड़क की लंबाई करीब साढ़े 22 किलोमीटर है। कहा कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने से लोगों के लिए विकास के मार्ग खुलेंगे। जिस क्षेत्र से सड़क गुजरेगी, उस क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा। सरकार ने इस सड़क को न केवल फोरलेन बनाने का बल्कि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed