फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CBSE 10th and 12th exams begin today, preparations complete

Kurukshetra News: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th and 12th exams begin today, preparations complete
पानीपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा मंगलवार को शुरू होंगी। जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर करीब 14600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें कक्षा 10वीं के 7600 और कक्षा 12वीं के करीब 7000 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में सीबीएसई विद्यालयों की 72 है। इनमें से बोर्ड परीक्षा के लिए 17 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन 10वीं के विद्यार्थी गणित व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बायोटेक्नोलॉजी का पेपर देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचना होगा। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर हर 24 परीक्षार्थी पर दो निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्र के लिए एक ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। बोर्ड ने परीक्षा के लिए जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी केंद्रों पर जितनी भी कक्षाएं होंगी। परीक्षा में जांच के लिए उड़नदस्ता का गठन भी किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
- सभी नियमित परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की वर्दी में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
- सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
- पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड, और पानी की पारदर्शी बोतल ही ला सकते हैं।

बॉक्स
परीक्षा में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि। वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सीबीएसई परीक्षा एक नजर में-
जिले में कुल सीबीएसई विद्यालयों की संख्या - 72
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या - 17
बोर्ड में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 14600
कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 7600
कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 7000


विषय से हटकर लिखने पर परिणाम होगा रद्द

सीबीएसई ने सभी छात्रों के लिए जरूरी निर्देश और एडवाइजरी भी जारी की है। यदि कोई छात्र किसी ऐसे विषय की परीक्षा देता है जो उसके एडमिट कार्ड में नहीं है, तो उसे उस विषय में अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और उनका परिणाम उसी अनुसार तैयार किया जाएगा। यह कदम छात्रों और स्कूलों को सही विषय का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए लिया गया है।


बॉक्स



वर्जन-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड ने जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
- डॉ. अनु गुप्ता, जिला समन्वयक, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed