फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against three for occupying the plot

Kurukshetra News: प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for occupying the plot
कुरुक्षेत्र। सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर के मकान तोड़ने, फर्नीचर व अन्य सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला अपने निजी काम से विदेश गई हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-32 निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने थाना कृष्णा गेट को दी शिकायत में बताया कि उसने साल 2007 में दर्रा कलां में स्वर्ण कौर से एक प्लॉट खरीदा था। वर्ष 2017-18 में इस प्लॉट में दो कमरे बनवाए थे। साथ ही लोहे की तार से फेंसिंग कराकर लोहे का गेट लगवाया था। उसके प्लॉट पर कुछ लोग काफी समय से कब्जा करना चाहते थे। पिछले महीने 25 मई को वह अपने किसी निजी काम से इंग्लैंड चली गई थी। इसका फायदा उठाते हुए उक्त लोगों ने उसके प्लाॅट में घुसकर दोनों कमरे तोड़ दिए। साथ ही वहां पड़ा पुराना फर्नीचर व गेट भी चुरा ले गए। आरोपियों ने तोड़फोड़ के बाद उसके प्लाॅट में नींव खोदाई कर मकान बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed