{"_id":"6ab1a06754185e3da90e5e2e","slug":"sandeep-arora-becomes-president-rajesh-secretary-and-mandeep-treasurer-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-161509-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदीप अरोड़ा बने प्रधान, राजेश सचिव और मनदीप कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदीप अरोड़ा बने प्रधान, राजेश सचिव और मनदीप कोषाध्यक्ष
Tue, 22 Sep 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समारोह के दौरान एकजुट होकर प्रसन्नता जाहिर करते लायंब क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य
कुरुक्षेत्र। लायंस क्लब ने नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सिर्फ पद और जिम्मेदारियों तक सीमित न रखकर सेवा का संदेश देने की कोशिश की। शुक्राना 2026-27 समारोह में क्लब ने खास फैसला लिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की टीम और अन्य अतिथियों को उपहार देने के बजाय उस पर खर्च होने वाली राशि को जनसेवा के कार्यों में लगाया।
नई टीम ने कार्यकाल की शुरुआत एक ही दिन में सात जनहित परियोजनाओं से की। जरूरतमंदों को व्हीलचेयर देने से लेकर अस्पताल में हाइजीन किट बांटने, सरकारी स्कूलों में वाटर फिल्टर और कुर्सियां उपलब्ध कराने तक कई सेवा कार्य किए। शपथ ग्रहण समारोह महज 62 मिनट में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में संदीप अरोड़ा को प्रधान, राजेश आनंद को सचिव और मनदीप सग्गू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और क्लब से जुड़े नए सदस्यों को भी पद एवं सेवा की शपथ दिलाई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश गर्ग और पीएमसीसी रमन गुप्ता ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने अनुशासन और समय प्रबंधन की सराहना करते हुए नवनियुक्त टीम को बधाई दी। जरूरतमंद लोगों को 5 व्हीलचेयर दी, जबकि सिविल अस्पताल में 100 हाइजीन किट वितरित की। बेसहारा कुत्तों के उपचार के लिए दवा व्यवस्था की गई।राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 कुर्सियां उपलब्ध कराई। गोताखोर परगट सिंह को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता और 5 पगड़ियां भेंट की। दो एयर कूलर दिए। बच्चों को स्वच्छ पेयजल के उद्देश्य से तीन वाटर फिल्टर लगाए। इस अवसर पर धीरज गुलाटी, अजय बजाज, संजीव सेठ, विशाल शर्मा, दीपक चोपड़ा, सतपाल शर्मा, हरदीप संजू, विवेक भारद्वाज डब्बू, गगन सुधा, सुमित बंसल, संदीप मरवाहा, विपिन शर्मा, रणवीर सिंह, प्रवीण ग्रोवर, विकास गोयल, हरप्रीत बिंद्रा, रॉबिन राणा, जोगा सिंह और जतिंद्र शंटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवांद