फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against four youths for assault and snatching money

Kurukshetra News: मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप में चार युवकों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four youths for assault and snatching money
इस्माईलाबाद। कार सवार युवक बाइक चालक के साथ मारपीट कर उससे नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेश कुमार निवासी चम्मुकलां गांव ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने सैलून चलाया हुआ है। तीन फरवरी की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

अनाज मंडी वाले रास्ते से सैलर से पहले खेतों में पुलिया के पास पहुंचा तभी वहां पहले से ही एक कार खड़ी थी। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा तभी कार से चार युवक उतरे और उसकी बाइक रोककर उस पर डंडों से हमला कर दिया। एक युवक ने उसकी पेंट की जेब से 3500 रुपये निकाल लिए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर कार में सवार होकर चम्मू कलां की तरफ भाग गए। थोड़ी देकर बाद उसके ताऊ का लड़का राजकुमार मौके पर आ गया और उसने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed