फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case filed for assaulting father and son

Kurukshetra News: पिता पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed for assaulting father and son

विज्ञापन


इस्माईलाबाद। पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्राह्मण मोहल्ला वासी चैतन्य शर्मा ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 18 मई को करीब साढ़े आठ बजे वह रोशनपुर रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर को बंद करने के लिए गया था। जब मंदिर के गेट के पास पहुंचा तो साइड में मुकुल, कृष, आर्यन, आदि, विरेन, मोहित धवन, पुनीत, सिवा, मोना, शिमा, शिला, रोडा, बॉबी व अन्य चार से पांच युवक मौजूद थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।




शोर सुनकर उसके पिता राजीव शर्मा मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दोनों को घायल कर दिया तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई जसवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed