फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car falls in canal, driver dies, Kurukshetra

नहर में गिरी कार, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Car falls in canal, driver dies, Kurukshetra
नहर में गिरी कार को बाहर निकालते हुए पुलिस टीम व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। गांव झांसा के पास एक ऑल्टो कार नरवाना ब्रांच नहर में गिर गई। इससे चालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सतपाल सिंह (51) वासी काठगढ़ छप्परा (अंबाला) के रूप में हुई। सतपाल सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। सतपाल सिंह अपने बेटे के फोन आने के बाद ट्यूबवेल का पाइप लेने के लिए इस्माईलाबाद से चला था। इसके 25 मिनट बाद ही सतपाल कार समेत नहर में गिर गया।
सूचना पाकर डीएसपी रामदत्त, थाना झांसा पुलिस और डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। गोताखोर प्रगट सिंह ने चुंबक की मदद से 15 मिनट में ही कार को खोज लिया था तथा ट्रैक्टर व लोगों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। कार के शीशे तोड़कर सतपाल सिंह का शव बाहर निकाला गया। सतपाल का शव कार की पीछे की सीट पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

झांसा थाना प्रबंधक सतपाल ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नरवाना ब्रांच नहर में एक ऑल्टो कार गिर गई है। सूचना पाकर वह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में कार की तलाश करके ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। कार अंदर से लॉक थी, जिस कारण कार के शीशे तोड़ने पड़े और खिड़की खोलकर शव को बाहर निकाला गया। जेब से मिले लाइसेंस से मृतक की शिनाख्त सतपाल सिंह के रूप हुई। दुर्घटना होने की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल की 10 बजकर 5 मिनट पर हुई थी बेटे से बात
जानकारी के मुताबिक सतपाल सिंह किसी काम इस्माईलाबाद आया था। 10 बजकर 5 मिनट पर उसके बेटे ने उसे ट्यूबवेल का पाइप लाने के बारे में कहा था, मगर 25 मिनट के बाद साढ़े 10 बजे कार नहर में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि सतपाल सिंह इस्माईलाबाद से झांसा क्यों और कैसे पहुंचा। यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। सतपाल सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। उसके पास दो लड़के व एक लड़की है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे अभी अविवाहित है। सतपाल सिंह की मौत से पूरा परिवार सदमे है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed