{"_id":"65343438d6b941107109b127","slug":"candidates-had-to-give-tough-exams-before-and-after-cet-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-7322-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीईटी से पहले और बाद में भी देनी पड़ी अभ्यर्थियों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीईटी से पहले और बाद में भी देनी पड़ी अभ्यर्थियों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सीईटी के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से जिला भर में पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे किए गए थे। लेकिन इस परीक्षा से पहले व बाद में भी अभ्यर्थियों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी से लेकर अभ्यर्थियों के केंद्रों तक पहुंचने के लिए बसों की पर्याप्त सुविधा होने के ये दावे उस समय फेल होते दिखाई दिए जब दो जगहों पर दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए फर्जी अभ्यर्थी पहुंच गए तो बसों में सफर के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। कोई बस की खिड़की में लटक कर तो कोई छत पर सवार होकर सफर करने को मजबूर हुआ।
यहां तक कि आम रूटों पर इसी परीक्षा के चलते बसों के फेरे कम रहने से आम यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा शहर जाम की चपेट में रहा और कई जगह घंटों तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों व होमगार्ड जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के हालात सबसे ज्यादा पिपली, मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा चौक, बीआर आम्बेडकर चौक, रेलवे रोड, नागरिक अस्पताल चौक पर रहे।
बसों में सीट न मिलने के चलते अभ्यर्थियों और लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। कई बसों पर अभ्यर्थी लटके और बसों के पर बैठ कर जान जोखिम मे डाल सफर करते नजर आए तो वहीं पुराने बस अड्डे पर महिलाओं को जगह न मिलने पर वे ड्राइवर सीट से बसों में चढ़ने का प्रयास करते हुए देखा गया। कई ग्रामीण रूटों पर लोग घंटों भर तक बस आने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
जिले में 22442 ने दी सीईटी, 13422 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
सीईटी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 36 हजार 864 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 22442 ने परीक्षा दी जबकि 13422 अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में 18432 में से 11537 ने परीक्षा दी जबकि 6895 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में 18432 में से 11905 ने परीक्षा दी तो वहीं 6527 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी तो वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी, जबकि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमैट्रिक मशीनों और फ्रिक्सिंग टीमों की भी नियुक्ति की गई थी।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तीन लेयर चेकिंग की जा रही थी तो वहीं परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक हुई, जबकि दोपहर के समय दूसरे सत्र में परीक्षा का समय का समय परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से 11 बजकर 45 मिनट तक हुई। वहीं दोपहर के समय दूसरे सत्र में परीक्षा का समय 12 बजकर 30 मिनट से दो बजकर 30 मिनट तक रहा। रोडवेज विभाग की तरफ से अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए 348 बसों का प्रबंध किया और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए ।
इनसेट
कई जिलों के अभ्यर्थी पहुंचे
परीक्षा के पहले दिन कई जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। प्रशासन ने शनिवार को पहले सत्र में अंबाला से 858, भिवानी से 2072, चंडीगढ़ से 35, हिसार से 2913, कैथल से 1249, करनाल से 1345, कुरुक्षेत्र से 4411, पंचकूला से 256, पानीपत से 1016, यमुनानगर से 1192, जींद से 3085 सहित कुल 18432 अभ्यर्थी तो वहीं दूसरे सत्र में अंबाला से 836, भिवानी से 2075, चंडीगढ़ से 35, हिसार से 2955, कैथल से 1282, करनाल से 1378, कुरुक्षेत्र से ही 4316, पंचकूला से 256, पानीपत से 995, यमुनानगर से 1204, जींद से 2100 सहित कुल 18432 परीक्षार्थी ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए पहुंचने की उम्मीद के चलते व्यवस्था की गई थी।
बॉक्स
आज इन जिलों के अभ्यर्थी पहुंचेंगे
रविवार को पहले सत्र में अंबाला से 890, भिवानी से 2051, चंडीगढ़ से 33, हिसार से 2983, कैथल से 1271, करनाल से 1340, कुरुक्षेत्र से 4410, पंचकूला से 261, पानीपत से 1021, यमुनानगर से 1229 और जींद से 2942 सहित कुल 18432 परीक्षार्थी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। इसी प्रकार दूसरे सत्र में अंबाला से 883, भिवानी से 2079, चंड़ीगढ़ से 33, हिसार से 2939, कैथल से 1273, करनाल से 1354, कुरुक्षेत्र से 4408, पंचकूला से 261, पानीपत से 1024, यमुनानगर से 1218 और जींद से 2960 सहित कुल 18432 परीक्षार्थी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।
राहगीरों को जूझना पड़ा जाम से
परीक्षा केंद्रो के बाहर दिन भर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। इसके चलते शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते राहगीरों को कई घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। जाम की समस्या के चलते लोगों को परेशानियों से जूझने पर मजबूर होना पड़ा।
दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना : साबिर
अभ्यर्थी साबिर का कहना है कि वे जींद से धर्मनगरी में सीईटी देने के लिए आए थे, मगर न तो आते समय सीट मिली और न ही जाते समय बस में जगह मिल रही हैं, जिसके चलते घर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
अब देनी पड़ रही दूसरी परीक्षा : संदीप
अभ्यर्थी संदीप ने बताया कि वे उचाना से परीक्षा देने के लिए आए थे, लेकिन बसों में जगह न होने के चलते पिछले एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। सीईटी की परीक्षा के बाद अब दूसरी परीक्षा देनी पड़ रही हैं।
ग्रुप डी के लिए सीईटी में 22442 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 13422 अनुपस्थित रहे। कुरुक्षेत्र के विज्डम वर्ल्ड स्कूल और लाडवा के शुगनी देवी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई।
सुरेंद्र पाल, नोडल अधिकारी व एसडीएम