फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Called upon the youth receiving driver training at the bus stand to stay away from drugs

Kurukshetra News: बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Called upon the youth receiving driver training at the bus stand to stay away from drugs
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बुधवार को बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 116 चालक प्रशिक्षुओं और कर्मियों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक ओर जहां प्रतिबंधित नशा मनुष्य के लिए घातक है वहीं दूसरी ओर तंबाकू उत्पाद और मदिरा आदि भी समाज और राष्ट्र के लिए एक बुराई है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर दृष्टिपात करते हुए कहा कि पूरे संसार में एक वर्ष में औसतन 80 लाख लोग तंबाकू सेवन से मरते हैं। मदिरा अर्थात शराब के नशे में व्यक्ति अपराध करता है लेकिन सूखा नशा मनुष्य के मस्तिष्क को इतना अधिक प्रभावित करता है कि ऐसा व्यक्ति हिंसक हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं से शपथ ग्रहण करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed