फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brutal murder of old priest of Digambar Jain temple by slitting his throat

Kurukshetra News: दिगंबर जैन मंदिर के वृद्ध पुजारी की गला रेतकर निर्मम हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of old priest of Digambar Jain temple by slitting his throat
कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद कार्रवाई करता पुलिसकर्मी
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके से महज कुछ दूरी पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ब्रह्मसरोवर के निकट दिगंबर जैन धर्मशाला में घुसकर जैन मंदिर के वृद्ध पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने पुजारी की गर्दन पर चार बार चाकू से हमला किया। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पुजारी का मोबाइल और नकदी भी ले गए। मृतक की शिनाख्त हुकम चंद जैन (68) निवासी लार जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। हुकम चंद करीब तीन साल से धर्मशाला में रह रहा था। हत्यारोपी मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन

पुजारी हुकम चंद दिन के समय ब्रह्मसरोवर परिसर में रेहड़ी पर खेल-खिलौने, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा और कुछ अन्य सामान बेचकर अपना गुजारा करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच भी लूटपाट और चोरी के इरादे से हत्या की ओर इशारा कर रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया ।
विज्ञापन

उधर, थाना केयूके में दर्ज शिकायत में चौकीदार दान सिंह उर्फ दिनेश निवासी सल्ली जिला चंपावत उत्तराखंड ने बताया कि वह करीब चार साल से दिगंबर जैन धर्मशाला में अपने परिवार के साथ रह रहा है। मंदिर का पुजारी भी उसके साथ धर्मशाला में रहता था। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह पुजारी के कमरे में गया तो तख्त पर उसका लहूलुहान शव आधा नीचे लटका हुआ था। उसकी गर्दन से पर किसी तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान थे। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। हत्यारोपी कमरे से नकदी और पुजारी का मोबाइल उठाकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक से तीन बजे के बीच में हुई वारदात
पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि पुजारी की गर्दन में चार बार किसी चाकू से वार किया गया है। उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुजारी के शरीर पर कुल आठ जगह चोट के निशान मिले हैं। गर्दन पर गला काटने के साथ पांच, एक आंख की साइड और दो निशान हाथ पर है। पुजारी की हत्या मंगलवार-बुधवार रात एक बजे से तीन बजे के बीच में हुई है।

कमरे का दरवाजा किया बाहर से बंद
धर्मशाला में रह रही महिला कमला ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उठकर उसने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, मगर दरवाजा नहीं खुला। वह पिछले दरवाजे से बाहर आई। उसे शक है कि किसी ने बाहर से उसके दरवाजे को बंद किया था। पुजारी के कमरे का आधा दरवाजा खुला था। अंदर खून से लथपथ पुजारी का शव पड़ा था, जिसकी सूचना उसने चौकीदार व अन्य लोगों को दी।


खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 302 और 460 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि लूटपाट या चोरी के इरादे से हत्या हुई है। थाने के साथ सीआईए की दोनों टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास से लेकर इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्यारोपी धर्मशाला की कौन की दीवार फांदकर अंदर घुसे और भागे हैं।

कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद कार्रवाई करता पुलिसकर्मी

कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद कार्रवाई करता पुलिसकर्मी

कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद कार्रवाई करता पुलिसकर्मी

कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद कार्रवाई करता पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed