फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Broken sleep of electricity department, people got relief

कुरुक्षेत्र: बिजली विभाग की टूटी नींद, लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Broken sleep of electricity department, people got relief
पिपली। बिजली निगम द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर। - फोटो : Kurukshetra
पिपली। खंड के गांव बजीदपुर के सरकारी स्कूल के समीप लगे ट्रांसफार्मर को ऊंचाई पर रख दिया है, इससे हादसा होने का खतरा टल गया। जमीन से मात्र तीन चार फुट की ऊंचाई पर ही जंफर लगे होने के कारण ट्रासंफार्मर किसी भी अनहोनी को दावत दे रहा था।
विज्ञापन

नजदीक स्कूल होने के कारण हादसा होने की संभावना ओर भी अधिक थी। इस पर अमर उजाला ने दो जनवरी व सात फरवरी के अंक में इससे संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद विभाग की नींद टूटी और विभाग के कर्मचारियों ने ट्रासंफार्मर व जंफरों को नए पोल गाड़कर काफी ऊंचाई पर लगा दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीण देवेंद्र कुमार, रमन कुमार, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र राय का कहना है कि स्कूल से कुछ दूरी पर लगे इस ट्रांसफार्मर से कभी भी हादसा हो सकता था, क्योंकि ट्रांसफार्मर काफी नीचे लगा था और उसके पास से रोज विद्यार्थियों व ग्रामीणों का आना-जाना होता है। विभाग को कई बार सूचित किया गया था, लेकिन कोई भी अधिकारी सुन नहीं रहा था। अमर उजाला के समस्या उठाने के बाद विभाग ने इसका समाधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed