{"_id":"6439b9214fb1e0f0ee069ea5","slug":"boyfriend-arrested-for-forcing-girl-student-to-commit-suicide-kurukshetra-news-c-18-1-91474-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नाबालिग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शम्मी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी छह बेटियों में 17 साल की बड़ी बेटी गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका स्कूल के ही 12वीं कक्षा के विशेष समुदाय के छात्र मोहम्मद शम्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी बेटी अपने प्रेमी मोहम्मद शम्मी से शादी करना चाहती थी। 11 अप्रैल को आरोपी ने उसकी बेटी को मिलने के लिए मंडी में बुलाया था। वह भी बेटी की तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। उसने आरोपी के परिजनों को मौके पर बुलाया था। बातचीत में उसकी बेटी ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की, मगर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। तब वह किसी तरह समझा बुझाकर बेटी को घर ले आई थी। प्रेमी के शादी से इनकार करने से उसकी बेटी काफी आहत थी। इसी के चलते उसने अगले दिन चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी मोहम्मद शम्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल बरामद करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।