फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bolero driver dies after colliding with NHAI vehicle

Kurukshetra News: एनएचएआई की गाड़ी के पीछे टकराने से बोलेरो चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bolero driver dies after colliding with NHAI vehicle
कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। नेशनल हाईवे-152 डी पर सारसा गांव के निकट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की गाड़ी के पीछे भिड़ंत होने से बोलेरो चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सलामुद्दीन (25) निवासी देवरला जिला भिवानी के रूप में हुई। सलामुद्दीन ऑनलाइन प्रोडक्ट कंपनी मीशो में काम करता था। हादसा एनएचएआई के गाड़ी चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में शकील निवासी कलोट खुर्द जिला झुंझुनू राजस्थान ने बताया कि उसका फुफेरा भाई सलामुद्दीन नारायणगढ़ जिला अंबाला से एनएच- 152 डी से होते हुए फारूक नगर जिला झज्जर के लिए डाक पार्सल लेकर चला था। उसे सूचना मिली कि सारसा के पास उसके भाई की बोलेरो के आगे चल रही एनएचएआई के गाड़ी चालक ने बिना कोई संकेत दिए एकदम अपनी गाड़ी हाईवे पर रोक दी। इस कारण उसके पीछे चल रही बोलेरो उसमें भिड़ गई। हादसे में उसका भाई बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पिहोवा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।

कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed