फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bogus Pensioners data enter on the website: Ranjan

फर्जी पेंशनर्स का डाटा वेबसाइट पर डालें: रंजन

Sat, 03 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूराो/ अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूराो/ अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 03 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा के समाज  कल्याण एवं अधिकारिता विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन ने कहा कि फर्जी पेंशन लेने वालों की जानकारी अब अब विभाग की वेबसाइट पर गोपनीय कॉलम में फीड की जाएंगी। यह काम बैंक अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी करेंगे। इस डाटा के आधार पर संबंधित जिले के समाज कल्याण अधिकारी से वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। यदि पेंशन लेने में गड़बड़ मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान करने  के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0172-2774017 और 0172-2775017 शुरू किए हैं।  पेंशनधारक इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

राजीव रंजन शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, पेक्स ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 50 प्रतिशत से ज्यादा खातों को अपलोड न करने वाले करीब 200  से ज्यादा गांव की रिपोर्ट सबके सामने पेश की। इसके साथ ही सभी बैंक और एजेंसियों के अधिकारी से पेंशनधारकों के खाते खोलने और डाटा अपलोड करने के लिए कहा। लोगों से कहा कि यदि किसी पेंशनधारक को कोई समस्या सामने आती है या कोई अधिकारी उन्हें तंग करता है, तो वह  विभाग द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकता हैं। अभी तक कुरुक्षेत्र जिले से 24 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई हैं। उन्होंने यह सूची उपायुक्त को सौंपते हुए शिकायतों को दूर करने के लिए कहा। इस मौके पर एडीसी प्रभजोत सिंह, सीटीएम डॉ. पूजा भारती,  डीएसडब्लयूओ सुरजीत कौर आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

एक सप्ताह में सुधारें हालात 

उन्होंने बताय कि अधिकारी उन पेंशनधारकों की शिकायत विभाग की वेबसाइट के गोपनीय कॉलम में दर्ज करें, जिन पर शक है। इस डाटा को संबंधित जिले के समाज कल्याण अधिकारी के पास वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। सूचना सही मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के साथ रिकवरी भी की जाएगी। सभी अधिकारी दो पेंशन लेने वाली विधवाओं के खाते अलग-अलग खुलवाएं। सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सभी अधिकारी अपनी परफोर्मेंस सुधार लें। उन्होंने एक्सिस बैंक की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त  करते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर खाते अपलोड नहीं किए गए, तो पूरे प्रदेश में एक्सिस बैंक के साथ सरकारी व्यवसाय बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए बैंक के मुख्यालय को लिखा जाएगा। 

विज्ञापन

एसबीआई की रेलवे रोड शाखा पर दिखे नाराज

उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की जो भी सूची प्रशासन ने सौंपी है, उसे दो दिन में अपलोड कर दिया जाए। उन्होंने रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के बैंक मैनेजर की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि दो दिन में इस शाखा के अधिकारी ने खातों को अपलोड नहीं किया, तो सभी सरकारी खातों के व्यवसाय को रोक दिया जाएगा। बैंक  मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed