फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of Barwala youth found from GT Road

Kurukshetra News: जीटी रोड से मिला बरवाला के युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Body of Barwala youth found from GT Road
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर सांवला गांव के निकट से एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। घटनास्थल से बरामद दस्तावेज से मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय कुलदीप निवासी बरवाला जिला हिसार के रूप में हुई। थाना सदर पुलिस को दिए बयान में रमेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए बरवाला से चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। वह साथ में अपने दस्तावेज लेकर गया था। उसने रात को पिपली के नजदीक धार्मिक डेरे में रुकना था। उधर, पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed