{"_id":"654a9f05817313b8740db7dc","slug":"bjp-took-a-new-initiative-by-rising-above-politics-and-honoring-women-players-phogat-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-8239-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति से ऊपर उठकर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित कर भाजपा ने की नई पहल : फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति से ऊपर उठकर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित कर भाजपा ने की नई पहल : फौगाट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही खेलों के नाम पर राजनीति करती रही है। सत्ता में होने पर भी खेलों को बढ़ावा देने की बजाय कार्यक्रमों का नाम बदलकर खिलाड़ियों को गुमराह किया जाता रहा है, लेकिन भाजपा सरकार ने सही मायने में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है, जिससे वे पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। महिला खिलाड़ियों को सम्मानित कर भारतीय जनता पार्टी ने नई पहल की है। इससे स्कूल से लेकर उच्च स्तर तक खेलने वाले खिलाड़ियों व अन्य युवाओं को भी उत्साह मिलेगा और भविष्य में ये नए खिलाड़ी भी हमारे देश का नाम रोशन करेंगे।
कुश्ती पहलवान बबीता फौगाट ने ये विचार व्यक्त किए। बबीता मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पहुंची थी। उन्होंने मंच से समारोह में मौजूद खिलाड़ियों में जोश भरा तो वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की भी जमकर तारीफ की। फौगाट ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर खिलाड़ी को पूरा मान-सम्मान दिया है और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे भेदभाव के आरोप बेबुनियाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया की शुरूआत की, जिसके तहत अनेक सुविधाएं खिलाड़ियों को मिली और इसके परिणामस्वरूप ही खिलाड़ियों ने स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दम दिखाया है।