फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP leader nominated for threatening government official and obstructing work

Kurukshetra News: सरकारी अधिकारी को धमकी देने और कार्य में बाधा पहुंचाने पर भाजपा नेता नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader nominated for threatening government official and obstructing work
कुरुक्षेत्र। सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक को नामजद किया है। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी, उनके आदेश पर आरोपी पवन आश्री के खिलाफ थाना शहर थानेसर में धारा 186, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस में दी गई शिकायत में नायब तहसीलदार अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे पवन आश्री तहसील कार्यालय थानेसर में आया था। आरोपी ने कार्यालय से 18 नवंबर को उसके द्वारा कराए गए वसीयतनामा को लेने की मांग की। इस पर सेवादार रामकुमार ने उसे बताया कि इसमें डीआईटीएस का सर्विस चार्ज 500 रुपये फीस बकाया है। इस फीस को मांगने पर पवन आश्री भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, मगर आरोपी नहीं माना। आरोपी ने देख लेने धमकी दी। यही नहीं आरोपी ने उनकी बदली मेवात कराने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने अपनी बेटी व अन्य सहकर्मी को उसके विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत लिखित में देने को कहा, जिसके बाद वह रिकॉर्ड रूम से बाहर आ गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हिमाचल के शहरी एवं विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान आरोपी के घर जाना था, लेकिन इससे पहले ही केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed