फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP ended corruption of Congress rule through portal and online system: Saini

भाजपा ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म किया कांग्रेस राज का भ्रष्टाचार : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
BJP ended corruption of Congress rule through portal and online system: Saini
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पोर्टल और ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर कांग्रेस के समय के भ्रष्टाचार को बंद किया है। अब पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और घर बैठे आमजन के काम हो रहे हैं। इससे कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पेट खराब हो रहा है। भ्रष्टाचार बंद होने से सबसे ज्यादा पीड़ा उन्हें हो रही है। यही कारण है कि वे कहते घूम रहे हैं कि सरकार आई तो सबसे पहले पोर्टल बंद करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर इसमें लगे कर्मियों को बेरोजगार करने का हुड्डा का सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस निगम के अंतर्गत लगे कर्मियों का रोजगार सुरक्षित करने का फैसला मंत्रिमंडल में अध्यादेश के जरिये पारित किया है। अब इन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है। नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, लेकिन आज तक हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, जिनका भी आज तक कोई जवाब नहीं दे सके। दूसरी ओर वे और उनके पुत्र प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हुड्डा के पास अपने 10 साल के शासन का एक भी काम जनता के बीच बताने योग्य नहीं है। अब वे केवल झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सम्मेलन को राज्यमंत्री सुभाष सुधा, संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार व क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



सत्ता की मलाई हुड्डा खा गए इसलिए सैलजा-सुरजेवाला से लड़ाई : सैनी
नायब सैनी ने संबोधन के दौरान हुड्डा के साथ कुमारी सैलजा और सुरजेवाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन सवालों का हुड्डा जवाब नहीं दे पाए उनका ये दोनों जवाब दे दें, क्योंकि ये तो उनके साथ सत्ता में थे। सैनी ने कहा कि हुड्डा और सैलजा-सुरजेवाला के बीच लड़ाई सत्ता में मलाई खाने की रही है। अपने समय में सत्ता की मलाई तो हुड्डा खा गए, जिसकी वजह से ही ये लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed