फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bindra gang's henchman arrested in arms smuggling case

Kurukshetra News: बिंद्र गैंग का गुर्गा हथियार तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Bindra gang's henchman arrested in arms smuggling case
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीने पहले सेक्टर-10 से मुठभेड़ के बाद पकड़े गए जबरा व बिंद्र गैंग के चार बदमाशों की निशानदेही पर सीआईए-एक ने हथियारों की तस्करी करने के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर विशांत उर्फ काला निवासी सनौली खुर्द जिला पानीपत की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गत माह नौ जुलाई को टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 में जबरा व बिंद्र गैंग के बदमाश निर्माणाधीन इमारत में छिपे बैठे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद टीम ने आरोपी अंकित लक्ष्य, सोनू व निखिल को काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी कोर्ट परिसर में भुल्लर गैंग के सरगना निर्मल भुल्लर निवासी लाडवा की गोली मारकर हत्या करने के इरादे से आए थे। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे, पांच मैगजीन तथा 28 कारतूस बरामद हुए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने वारदात के लिए इन आरोपियों को हथियारों की तस्करी करने के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी विशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन





आरोपी पर पानीपत में चार मामले दर्ज
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी विशांत के खिलाफ पानीपत में हत्या का प्रयास करने समेत तीन-चार मामले दर्ज है। आरोपी बिंद्र गैंग से जुड़ा है। आरोपी का काम अपने साथियों को हथियार मुहैया कराना था। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed