फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bikramjit Singh unanimously became chairman of Panchayat Samiti Pipli

Kurukshetra News: पंचायत समिति पिपली में बिक्रमजीत सिंह बने सर्वसम्मति से चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bikramjit Singh unanimously became chairman of Panchayat Samiti Pipli
पिपली। ब्लॉक समिति पिपली के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के चुनाव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बिहोली में हुए। चुनावी प्रक्रिया में सभी 18 वार्डों के निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया और वार्ड-17 के सदस्य विक्रमजीत सिंह सर्व सहमति से पहले चेयरमैन बन गए जबकि वाइस चेयरमैन के लिए ईवीएम से चुनाव हुआ जिसमें हुकम चंद ढेरु माजरा व ममता रानी पट्टी कसेरला उम्मीदवार थे और हुकम चंद 12 वोट प्राप्त कर पहले वाइस चेयरमैन चुने गए और ममता रानी के पास छह वोट पड़े।
विज्ञापन

शुरू में वाइस चेयरमैन पद के लिए कविता रानी, हुकम चंद, राजेश सैनी, रामकुमार, ममता रानी व शिवानी शर्मा की दावेदारी सामने आ रही थी लेकिन बाद में इनमें से हुकम चंद व ममता रानी ही मैदान रह गए थे और हुकम चंद वाइस चेयरमैन बन गए। जिनका फूल मालाएं डालकर सदस्यों व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार सुबह समिति के सभी सदस्य एक निजी होटल में एकत्रित हुए और वहां नाश्ते पर चर्चा चली, फिर सभी सदस्य बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे और चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए। सर्व सहमति से समिति के चेयरमैन बने विक्रमजीत सिंह चीमा के नाम पर कई दिन से चर्चाएं चल रही थी और अंदर खाते उनके नाम पर पहले ही सर्व सम्मति की मोहर लग गई थी और लोगों में उनकी सहमति से चेयरमैन बनने की चर्चा भी थी। चीमा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास के काम करवाएंगे। वह जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे।
विज्ञापन

सदस्य के चुनाव में चीमा को मिले थे 1608 वोट
पंचायत समिति पिपली के वार्ड नंबर-17 से विक्रमजीत सिंह चीमा को कुल 1608 वोट मिले थे और उन्हें 1153 मतों के भारी अंतर से जीत मिली थी। चीमा की जिला के सातों ब्लॉक समितियों में सबसे बड़ी जीत है। चीमा 2010 में गांव मसाना के सरपंच चुने गए थे, जो सर्वसम्मति से थानेसर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी चुने गए थे। उनका कहना है कि उनको सभी निर्वाचित सदस्यों का समर्थन मिला और उनको सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को साथ लेकर करवाएंगे विकास कार्य : हुकुम चंद
वाइस चेयरमैन हुकम चंद का कहना है कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और खंड में विकास के ज्यादा से ज्यादा काम करवाने केे प्रयास करेंगे। निर्वाचित सदस्यों ने सहयोग किया, इसके लिए वह उनके आभारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed