फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike riding father, son and daughter died after being crushed by a truck, nephew injured, Kurukshetra

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र व बेटी की मौत, भतीजा जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father, son and daughter died after being crushed by a truck, nephew injured, Kurukshetra
फोटो 01, 09 व 10
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र व बेटी की मौत, भतीजा जख्मी
मारकंडा मंदिर मेें माथा टेक अपने गांव लौट रहे थे, शरीफगढ़ के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के निकट ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र व बेटी की मौत हो गई, जबकि भतीजा कीरत (8) जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त जसविंद्र सिंह (42), समर (11) व तान्या (10) वासी धंतौड़ी के रूप हुई। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
जसविंद्र सिंह मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। देर रात वह अपने दोनों बच्चों व भतीजे के साथ मारकंडा मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे। नरदेव सिंह गांव धंतौड़ी ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरवार रात वह अपने बेटे मोहित उर्फ जतिन के साथ बाइक पर होकर शाहाबाद निजी काम से आया था। उसका छोटा भाई जसविंद्र सिंह अपनी बाइक पर अपने बेटे समर, बेटी तान्या व भतीजे कीरत के साथ शाहाबाद मारकंडा मंदिर में माथा टेकने के लिए आया था।
विज्ञापन

शाम को वह और जसविंद्र अपनी-अपनी बाइक पर वापस गांव जा रहे थे। उसका भाई जसविंद्र उसके आगे चल रहा था। हम दोनों की बाइक के बीच में 50 गज का ही फासला था। रात करीब आठ बजे गांव शरीफगढ के पास जीटी रोड पुल पर पीछे से ट्रक चालक ने उसे ओवरटेक करते हुए उसके आगे चल रहे भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगते ही उसका भाई जसविंद्र, भतीजी तान्या व भतीजा समर सड़क की साइड में गिर, जिससे ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया और कुचले जाने से तीनों गंभीर रूप जख्मी हो गए। वहीं भतीजा कीरत सड़क के साइड में गिर गया और उसे भी चोटें आई। उसने तुरंत बाइक रोककर उनको संभाला।
वह एंबुलेंस में जसविंद्र और तान्या को लेकर कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल और उसका बेटा मोहित घायल समर और कीरत को लेकर शाहाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचा। कुरुक्षेत्र में चिकित्सकों ने जसविंद्र और तान्या को मृत घोषित कर दिया। उधर, शाहाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद समर व कीरत को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद समर को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक साथ किया तीनों का संस्कार
शुक्रवार दोपहर को पिता-पुत्र व पुत्री का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धंतौड़ी में एक साथ किया गया। बड़े भाई नरदेव सिंह ने तीनों को मुखाग्नि दी। विधायक रामकरण काला, पूर्व डीएसपी गुरदयाल सिंह, अमरजीत सिंह डांगी, राजेश कुमार सहित कई लोगों ने परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed