फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies after being hit by truck

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after being hit by truck
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर मुर्तजापुर गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बाबू सिंह निवासी बीबीपुर कलां के रूप में हुई। राहुल ने बताया कि वह और उसका पिता बाबू सिंह मंडी में गेहूं बेचने गए थे। शाम को वे लोग लौट रहे थे तो उसका पिता बाइक पर आगे चल रहा था और पीछे ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। मुर्तजापुर के बस अड्डे के निकट पहुंचे तो सामने से आए ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका पिता बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसने ट्रैक्टर रोककर अपने पिता को संभाला और पिहोवा के निजी अस्पताल ले गया। चोट अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने उसके पिता को पीजीआई रेफर कर दिया, मगर रास्ते में उसके पिता की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed