फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhim team became champion of summer camp cricket under eleven competition

Kurukshetra News: भीम टीम बनी समर कैंप क्रिकेट अंडर इलेवन प्रतियोगिता की चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bhim team became champion of summer camp cricket under eleven competition
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान मुख्याति​थिव कोच। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के नरकातारी रोड स्थित कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान में समर कैंप अंडर इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित की गई, जिसके फाइनल मैच में भीम टीम ने अर्जुन टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी भीम टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें देवानंद ने 41 व दीक्षांत ने 33 रनों की अहम पारी खेली। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी अर्जुन टीम 19वें ओवर में मात्र 47 रन पर ढेर हो गई। मैच में देवांश सांगवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र नौ रन देकर आठ विकेट लिए तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता।
विज्ञापन


विजेता रही टीम के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रशपाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे अकादमी के कोच तरुण शर्मा का अहम योगदान है। सभी युवा खिलाड़ियों को गुरु का सम्मान तथा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अकादमी कोच तरुण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से अपनी फिटनेस लेवल को उच्च स्तर पर ले जाने की बात कही ताकि वे भविष्य में आगे चलकर अपने प्रदेश एवं देश का नाम इस खेल क्षेत्र में रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




शानदार गेंदबाजी के लिए इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए नौ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें यश, अश्विन, तेजस मेहता, लविश, पेविन, रूद्रा, रियांश, सक्षम रंगा तथा देवांश सांगवान शामिल रहे। कोच तरुण ने बताया कि जल्द ही प्रथम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed