फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharat Taneja is giving the message to the youth to adopt the ideals of Ram.

Kurukshetra News: भारत तनेजा युवाओं को दे रहे राम के आदर्शों को अपनाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bharat Taneja is giving the message to the youth to adopt the ideals of Ram.
कुरुक्षेत्र। रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार का मंचन करते भारत तनेजा।
कुरुक्षेत्र। महज 19 साल की उम्र से राम का किरदार निभाकर युवाओं में संस्कारों की लौ जगाने में जुटे भारत तनेजा अब समाज में राम के नाम से जाने जाते हैं। रामलीला में वर्ष 1996 से राम का किरदार निभाते हुए युवाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। उनके पिता सतनाम दास रामलीला में 10 सालों तक सीता का किरदार निभा चुके हैं। पिता से प्रेरित होकर उन्हें रामलीला के मंचन के लिए प्रेरणा मिली। उनके पिता हमेशा यही कहते थे कि मेरे बाद रामलीला रुकनी नहीं चाहिए। महज सात साल के थे तो पिता का देहांत हो गया।
विज्ञापन

पिता के शब्दों से भावुक होकर भारत तनेजा ने रामलीला में राम का किरदार निभाना शुरू कर दिया। उनका लक्ष्य युवाओं में भगवान राम के गुणों को भरना और संस्कृति को बचाना है। भारत तनेजा बताते हैं कि राम किरदार निभाने से जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। भगवान राम बनने से एक अलग तरह की ऊर्जा का अनुभव हुआ। कोई भी बुरा ख्याल मन में कभी नहीं आया। राम बनने से हर समय अच्छा ख्याल ही मन में रहता है। अन्य लोगों को भी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता रामलीला में सीता का किरदार निभा चुके है तो वहीं उनके भाई भी कुछ समय के लिए राम के किरदार में रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता का सपना पूरा करने के लिए वर्ष 1996 से श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब से जुड़कर मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। रामलीला के मंचन के दौरान पूरे नियमों का पालन किया जाता है, रामलीला में बनवास के मंचन के दौरान घर-परिवार से भी दूरी बनाई जाती है। भगवान राम के होने की एक अलग तरह की ऊर्जा का अनुभव होता है। संवाद

कुरुक्षेत्र। रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार का मंचन करते भारत तनेजा।

कुरुक्षेत्र। रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार का मंचन करते भारत तनेजा।

कुरुक्षेत्र। रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार का मंचन करते भारत तनेजा।

कुरुक्षेत्र। रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार का मंचन करते भारत तनेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed