फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bathing in the canal can be costly

Kurukshetra News: नहर में नहाना पड़ सकता है भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bathing in the canal can be costly
कुरुक्षेत्र। गर्मी का मौसम शुरु होते ही युवाओं में नहर में नहाने का उत्साह बढ़ जाता है लेकिन यह उन्हें भारी पड़ सकता है। नहरों में नहाने से रोकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नहरों में नहाने के दौरान हादसे रोकने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। नहरों के आस-पास नहाने वालों को चेतावनी दी जा रही है कि नहर में नहाने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। इस संबंध में नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा आस-पास के गांव के लोगों की सहायता के लिए आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। पंचायतों से आग्रह किया जा रहा है कि गांव में मुनियादी करवाएं कि नहर में नहाना वर्जित है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा एक मुहिम के तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि नहरों में डूबने से कईं घरों के चिराग बुझ चुके हैं। किसी का घर बर्बाद न हो इसलिए पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में युवा नहरों पर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नहर के किनारे आ जाते हैं। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला का कहना है कि अक्सर देखने में आया है कि नहर के किनारे बैठकर शराब वगैरा की सेवन भी करते हैं। उसके बाद नहर में नहाते हैं, नशा होने के कारण अक्सर नहर में डूबने से मौत हो जाती है। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed