Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Basmati paddy is expected to fetch a price of eight thousand per quintal this time.

Kurukshetra News: बासमती धान का इस बार भाव आठ हजार प्रति क्विंटल मिलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Basmati paddy is expected to fetch a price of eight thousand per quintal this time.
कुरुक्षेत्र। बोड़शाम गांव के किसान दलेर सिंह चर्चा करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस बार बासमती धान की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। बाजार में बासमती धान के भाव में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक, अनुकूल बाजार परिस्थितियों को देखते हुए इस बार किसानों को बासमती धान का भाव आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिलने की संभावना है। पिछले साल बासमती धान का भाव करीब पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहा था।
बारीक किस्म की 1121 का भाव भी पिछले साल के मुकाबले करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार धान की कीमतों में सुधार से उन्हें फसल का अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। हालांकि वास्तविक भाव फसल की गुणवत्ता, नमी और बाजार में मांग के आधार पर तय होंगे।
विज्ञापन

बासमती धान की 1121 किस्म की बाजार में अच्छी मांग रहती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार इस किस्म के भाव में करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर देखने को मिल रहा है। आढ़तियों के अनुसार बासमती की गुणवत्ता और बाजार की मांग के आधार पर भाव में और बदलाव हो सकता है। किसानों को उम्मीद है कि यदि बाजार में मांग बनी रहती है तो उन्हें फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान की 95 फीसदी कटाई पूरी : वहीं पीआर किस्म के धान की कटाई लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब तक करीब 95 फीसदी धान की कटाई हो चुकी है। वहीं, अधिकतर धान का उठान भी हो चुका है।

कुरुक्षेत्र। बोड़शाम गांव के किसान दलेर सिंह चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। बोड़शाम गांव के किसान दलेर सिंह चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। बोड़शाम गांव के किसान दलेर सिंह चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। बोड़शाम गांव के किसान दलेर सिंह चर्चा करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed