फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bank worker committed suicide by hanging himself from the fan

Kurukshetra News: बैंककर्मी ने पंखे पर चुनरी से फंदा लगा की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bank worker committed suicide by hanging himself from the fan
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात में एक बैंककर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है। मृतक की शिनाख्त दीपक पुंडीर 30 निवासी मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई। दीपक सेक्टर-17 में एक प्राइवेट होम लोन बैंक में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि दीपक सेक्टर-सात में एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में किराए के मकान में रहता था। हालांकि महिला का दावा है कि उसने जुलाई 2021 में दीपक से शादी की थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि मंगलवार को उसका पति दीपक बैंक में ड्यूटी पर गया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे उसने दीपक को घर के लिए कॉल थी। दीपक ने 10 मिनट में घर आने की बात कही थी। 10 मिनट के बाद उसने फिर कॉल किया था। करीब पौने नौ बजे दीपक घर आया था। उसने शराब पी रखी थी। आते ही वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कमरे को बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो दीपक ने पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने तुरंत डायल-112 को सूचित किया।
विज्ञापन


महिला ने की थी दूसरी शादी
महिला का दावा है कि उसने पंचकूला के प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में जुलाई 2021 में शादी की थी। हालांकि उसकी पहली शादी साल 2008 में अमित कुमार से हुई थी। पहली शादी से उसके पास एक 12 साल की बेटी भी है। उसकी बेटी भी उसके साथ ही है। दीपक से शादी के बाद से वह तीनों एक साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इत्तेफाकिया रपट दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान के पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed