फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ayurvedic treatment for fallopian tube blockage without operation

दावा: बिना आपरेशन फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक उपचार, तीन माह तक थेरेपी और इलाज, रिपोर्ट आई नार्मल

Sun, 28 Aug 2022 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 04:18 AM IST
सार

निजी अस्पताल में एक लाख तक खर्च बताया गया था, फिर भी ठीक होने की गारंटी नहीं थी। तीन माह तक थेरेपी और इलाज के बाद सभी रिपोर्ट नार्मल आई है। 

विज्ञापन
ayurvedic treatment for fallopian tube blockage without operation
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कुरुक्षेत्र। शादी के बाद मां बनना हर महिला का सपना होता है, लेकिन स्वास्थ्य की खराबी और जीवनशैली के चलते कई महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही हालात का सामना कर रही थी करनाल में इंद्री क्षेत्र के गांव जोहड़ माजरा की रहने वाली रेनू, जिसकी शादी के चार साल बाद भी मां बनने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई। वह फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज की समस्या से पीड़ित थी, जिसकी वजह से गर्भधारण में परेशानी आ रही थी। तीन महीने तक चली आयुर्वेदिक चिकित्सा से बिना सर्जरी के गर्भाशय की फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का सफल इलाज किया गया है।

विज्ञापन


श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीति तंवर के मुताबिक वर्ष 2021 में एक डॉक्टर ने रेनू को टेस्ट ट्यूब बेबी की सलाह दी। इसके बाद फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का पता चला, लेकिन वह उस समय हैरान रह गईं जब निजी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा उसे ऑपरेशन की सलाह दी गई।

विज्ञापन

 

साथ ही इस पर करीब एक लाख रुपये खर्च बताया गया था। इसके बावजूद ठीक होने की गारंटी नहीं थी। ऐसे में वह यहां आयुर्वेदिक अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पहुंची तो यहां तीन महीने चलाए गए उपचार और थेरेपी के बाद बिना सर्जरी के ही सभी रिपोर्ट नार्मल आई है, जिसके बाद अब रेनू के मां बनने का सपना पूरा हो सकेगा। दूसरी ओर रेनू ने सफल इलाज पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज से गर्भधारण में आती है समस्या : डॉ. तंवर
आयुर्वेदिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीति तंवर ने बताया कि फैलोपियन ट्यूब में ऐसी दो नलियां होती हैं जो गर्भाशय में जाकर मिलती हैं, अगर किन्हीं कारणों से इन नलिकाओं में बाधा आती है, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती। उन्होंने बताया कि ट्यूब ब्लॉकेज की मुख्य वजह सूजन, सर्जरी, इन्फेक्शन, हार्मोन की गड़बड़ी या किसी कारणवश गर्भपात भी हो सकता है। अगर सही समय पर सही तरीकों से समस्या को पहचान लिया जाए तो बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।


 

उत्तर बस्ती उपचार से हो पाया संभव
डॉ. सुनीति बताती हैं कि आयुर्वेद में उत्तरबस्ती नामक उपचार पद्धति बेहद लाभकारी है। आयुर्वेद में बिना किसी चीर-फाड़ के इस विधि से फैलोपियन ट्यूब को ठीक किया जा सकता है। इलाज के दौरान आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed